30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुजरात चुनाव: किडनैपिंग के आरोपों के बीच कंचन जरीवाला ने वापस लिया नामांकन, सिसोदिया पहुंचे चुनाव आयोग

गुजरात में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बीजेपी पर गुंडागर्दी का आरोप लगाने वाली आम आदमी पार्टी ने बड़ा दावा किया है। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने सूरत ईस्ट से आप उम्मीदवार कंचन जरिवाला को किडनैप कर लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 16 Nov 2022, 12:28 PM IST

kanchan jariwala

kanchan jariwala

Gujarat Assembly Election 2022 : गुजरात में विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है वैसे वैसे सियासी उठापटक तेज होती जा रही है। आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर बेहद संगीन आरोप लगाए हैं। आप ने बीजेपी पर गुंडागर्दी का आरोप लगते हुए दावा किया पार्टी के एक उम्मीदवार को किडनैप कर लिया गया। आप नेता राघव चड्ढा ने प्रेस कांफ्रेंस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि सूरत ईस्ट के AAP उम्मीदवार कंचन जारीवाला को बीजेपी के गुंडों ने किडनैप कर लिया है। कल यानी मंगलवार सुबह से AAP उम्मीदवार बीजेपी के शिंकजे में है। आप के इस दावे के बाद अब राज्य में सियासी भूचाल आ गया है।


आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कंचन जरीवाला ने कल शाम कथित रूप से अपहरण किए जाने के बाद अपना नामांकन वापस ले लिया। जरीवाला अपना नामांकन वापस लेने के लिए पुलिस सुरक्षा के बीच चुनाव अधिकारी की ऑफिस पहुंचे हैं। आप पार्टी ने जरीवाला को सूरत पूर्व विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है।


जरीवाला के नॉमिनेशन वापस लेने के मामले में अब आप नेता मनीष सिसोदिया चुनाव आयोग पहुंचे हैं। दिल्ली के डिप्टी सीएम ने कहा कि मैंने चुनाव आयोग में जाने के लिए दोपहर दो बजे का समय रखा था लेकिन अब आपातकाल की स्थिति है। इसलिए मुझे जल्द से जल्द इस मामले में बात करनी होगी। मनीष सिसोदिया चुनाव आयोग के ऑफिस के बाहर कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए है।


गुजरात में आप के मुख्यमंत्री उम्मीदवार ईशुदान गढ़वी ने भी इस घटना को लेकर ट्वीट किया है। गढ़वी ने कहा कि बीजेपी ने सूरत ईस्ट से आप उम्मीदवार कंचन जरिवाला का अपहरण कर लिया। आप नेता कंचन का पूरा परिवार भी गायब है। भाजपा इतना घबरा गयी है कि AAP उम्मीदवार का अपहरण कर रही है। ये लोकतंत्र की हत्या है।


आप नेता राघव चड्ढा ने दावा किया है कि बीजेपी ने उनके उम्मीदवार और परिवार पर नामांकन रद्द करने का दवाब बना रही है। उन्होंने कहा कि कल नामांकन की स्क्रूटनी का अंतिम होने के कारण बीजेपी यह घटिया काम किया है। कंचन ने भाजपा की बात नहीं मानी तो उनके 'गुंडों' ने जरीवाला को किडनैप कर लिया और उन्हें RO ऑफिस ले गए। इस घटना के बाद उनका फोन बंद आ रहा है। वे लोग सूरत ईस्ट के प्रत्याशी को अज्ञात लोकेशन पर ले गए है।

यह भी पढ़ें- गुजरात : सूरत जिले की 16 सीटों के लिए 86 नामांकन पत्र दाखिल


आप पार्टी के संयोजन और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी कंचन जरीवाला के गायब होने को लेकर ट्वीट किया है। केजरीवाल ने लिखा, 'सूरत (पूर्व) से हमारे प्रत्याशी कंचन जरीवाला और उनका परिवार कल से लापता है। पहले बीजेपी ने उनका नामांकन रद्द कराने की कोशिश की। लेकिन उनका नामांकन स्वीकार कर लिया गया। बाद में उन पर नामांकन वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था।

यह भी पढ़ें- गुजरात में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आएगी भाजपा : अमित शाह

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग