नई दिल्ली। गुजरात (Gujarat) के वड़ोदरा (Vadodara) से बड़ी खबर सामने आई है। यहां जीआईडीसी इलाके में स्थित एक रसायन प्लांट ( Chemical Plant ) में शुक्रवार को बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में चार साल की एक बच्ची समेत चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि 11 लोग घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मृतकों में एक 65 वर्षीय पुरुष, एक किशोर और 30 वर्षीय एक महिला भी शामिल है। इस हादसे के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।