गुजरात में देह व्यापार के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। गुजरात पुलिस ने राज्यव्यापी कार्रवाई के तहत तीन दिनों में करीब 2,000 स्पा और होटलों पर छापे मारे हैं। इस कार्रवाई के तहत 183 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने 279 लोगों के खिलाफ 204 प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज की हैं। इसके अलावा 183 को गिरफ्तार किया गया है। गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने बताया कि निर्देश पर एक विशेष अभियान के तहत पुलिस गुरुवार से पूरे राज्य के होटलों और स्पा में छापेमारी कर रही है।