
गुजरात की इन पांच हाई प्रोफाइल सीटों पर टिकी थी सबकी नजर, जानिए क्या रहा रिजल्ट
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना अब लगभग पूरी होने वाली है। धीरे-धीरे रिजल्ट आ रहे हैं। देर रात तक संभावना है कि सभी 182 सीटों के परिणाम सामने आ जाएं। वैसे चुनाव आयोग के अनुसार, गुजरात में भाजपा 97 सीटों पर जीत दर्ज़ कर चुकी है। और 59 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 7 सीट पर जीत दर्ज़ कर 10 सीटों पर आगे चल रही है।समाजवादी पार्टी 1 सीट जीती है और AAP 4 सीट जीत कर 1 सीट पर आगे चली रही है। पर गुजरात की इन पांच हाई प्रोफाइल सीटों पर सबकी नजर टिकी हुई थी। जानिए क्या रहा रिजल्ट।
हार्दिक पटेल को मिली जीत - गुजरात विधानसभा चुनाव की वीरमगाम विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार हार्दिक पटेल प्रत्याशी हैं। सभी की नजर इनके परिणाम पर थी। चुनाव आयोग के अनुसार, हार्दिक पटेल को वीरमगाम विधानसभा सीट से 98627 वोट मिले हैं। वीरमगाम विधानसभा सीट से हार्दिक पटेल का मुकाबला आम आदमी पार्टी के कुवरजी ठाकोर और कांग्रेस के लाखाभाई भारवाड़ से था। कांग्रेस 42412 और आप को 47072 वोट मिले।
इशुदान गढ़वी निराश हुए - चुनाव से पहले आप ने इशुदान गढ़वी को गुजरात में अपना सीएम फेस घोषित किया था। पत्रकारिता से राजनीति में आए इशुदान गढ़वी खंभालिया सीट से मैदान में है। इस सीट पर आप को बहुत उम्मीद थी कि, इशुदान गढ़वी खंभालिया जीतेंगे पर वो हार गए। उनको 58467 वोट मिले। कांग्रेस ने सीटिंग विधायक विक्रम अर्जनभाई को मैदान में उतारा है। विक्रम अर्जनभाई को 44526 वोट मिले। खंभालिया सीट से भाजपा के मुलुभाई बेरा जीत दर्ज की। मुलुभाई बेरा को जनता 77305 वोट दिए।
अल्पेश ठाकुर विजयी हुए - गांधीनगर दक्षिण विधानसभा सीट से अल्पेश ठाकोर ने बड़ी जीत दर्ज कर पार्टी और जनता के भरोसे को कायम किया। अल्पेश ठाकोर 133339 वोट प्राप्त हुए। मुकाबले में कांग्रेस उम्मीदवार हिमांशु पटेल को 90017 वोट मिले। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार देवेंद्रभाई प्रवीनचंद्र पटेल को 10733 वोट मिले।
जिग्नेश मेवाणी का रिजल्ट फंसा हुआ है - जिग्नेश मेवाणी कांग्रेस के टिकट पर बनासकांठा जिले के वडगाम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे है। वडगाम विधानसभा में कांग्रेस भाजपा के बीच कांटें का टक्कर है। अभी मामला फंसा हुआ है। जिग्नेश मेवाणी को अभी आगे हैं, उनके पास इस वक्त 92567 वोट है। भाजपा पीछे चल रही है। यहां से भाजपा के मणिभाई वाघेला 88710 को एक वोट मिला। आम आदमी पार्टी के दलपत भाटिया भी चुनौती दे रही हैं। उनके पास 4315 वोट हैं। रिजल्ट क इंतजार कीजिए।
कांति अमृतिया ढेर सारे वोटों से जीते
भाजपा ने मोरबी हादसे के समय लोगों को बचाने के लिए अपनी परवाह किए बगैर नदी के गहरे पानी में उतर जाने वाले कांति अमृतिया को इनाम के तौर पर भाजपा ने मोरबी विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।
और कांति अमृतिया भाजपा इरादे पर खरे भी उतरे। उन्हे 113701 वोट मिले।
जो 92 सीट जीतेगी वही बनाएगी गुजरात में सरकार
गुजरात विधानसभा चुनाव की 182 सीटों पर जो भी पार्टी कम से कम 92 सीट जीतेगी वही गुजरात में सरकार बनाएगी। साल 2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव में 182 सीटों में से 99 सीट पर जीत दर्ज करने के बाद BJP ने सरकार बनाई थी। गुजरात में पिछले 27 साल से भाजपा सत्ता में है।
यह भी पढ़ें - जामनगर उत्तर से भाजपा उम्मीदवार रीवाबा जडेजा का रोड शो
Updated on:
8 Dec 2022, 6:07 PM IST
Published on:
8 Dec 2022, 6:05 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.