29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुजरात रिजल्ट : गुजरात में पहली बार खुला सपा का खाता, गॉडमदर के बेटे ने कुतियाना सीट पर जीत दर्ज की

Gujarat Election Results गुजरात विधानसभा चुनाव की कुतियाना सीट अचानक चर्चा में आ गई। समाजवादी पार्टी ने गुजरात में पहली बार जीत दर्ज की है। कुतियाना सीट से गॉडमदर संतोकबेन के बेटे कांधल जडेजा ने जीत हासिल की है। इस जीत से समाजवादी पार्टी की तो लॉटरी लग गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 8 Dec 2022, 4:05 PM IST

kandhal_jadeja.jpg

गुजरात में पहली बार खुला सपा का खाता, गॉडमदर के बेटे ने कुतियाना सीट पर जीत दर्ज की

Gujarat Election Results यूपी के मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में डिंपल यादव ने बंपर वोट से जीत दर्ज की है। तो गुजरात विधानसभा चुनाव की मतगणना से आए रिजल्ट में समाजवादी पार्टी के लिए एक बड़ी खुशखबर है। गुजरात में पहली बार समाजवादी पार्टी का खाता खुलने वाला है। पोरबंदर की कुटियाना सीट पर साइकिल पूरी रफ्तार से दौड़ रही है। कुटियाना विधानसभा सीट पर से समाजवादी पार्टी ने गुजरात की लेडी डॉन संतोकबेन जडेजा के बेटे कांधल जडेजा को टिकट दिया है। कांधल जडेजा इस से पूर्व 2012 व 2017 का चुनाव राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बैनर तले लड़े थे। गुजरात चुनाव 2022 में कांधल जडेजा ने समाजवादी पार्टी का हाथ थाम लिया। और ये संभावना पक्की है कांधल जडेजा एसपी के इकलौते विधायक बनेंगे। समाजवादी पार्टी ने गुजरात विधानसभा चुनाव में 20 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतरे हैं।

कांधल जडेजा 60163 वोटों से सबसे आगे

कुटियाना विधानसभा सीट से कुल 14 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। चुनाव आयोग की साइट के अनुसार, कांधल जडेजा 60163 वोटों से सबसे आगे हैं। भाजपा ने ढेलीबेन आढेदरा को मैदान में उतारा है। ढेलीबेन आढेदरा को अभी तक 33532 वोट मिले हैं। भीमभाई दानाभाई मकवाना आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं, जिन्हें अभी तक 19273 वोट मिले हैं। नाथाभाई कांग्रेस के भूराभाई ओडेडारा को 8672 वोट ही मिले हैं। इस आधार पर यह मना जा रहा है कि, कांधल जडेजा की सीट करीब करीब पक्की है।

1990 में गॉडमदर संतोकबेन भी बनीं थी विधायक

गॉडमदर संतोकबेन पर पांच सौ से ज्यादा आपराधिक मामले भी दर्ज थे। संतोक बेन जडेजा 1990 के विधानसभा चुनाव में जनता दल के टिकट पर कुटियाना सीट से ही जीतकर विधानसभा पहुंची थीं।

पहले चरण में 13 प्रत्याशियों ने लड़े चुनाव

सपा के 20 उम्मीदवारों के नाम जानें। जगदीश चंद्र कनुलाल जोशी को अबदासा, लालजी को गांधीधाम, राजुभाई अर्जनभाई सरवैया को तेजपुर, नरेन्द्र सिंह जड़ेजा को जामनगर उत्तर, सब्बीर भाई को जामजोधपुर, हामीर भाई डेर को द्वारिका, रमेश भाई को पोरबंदर, कांधल भाई जडेजा को कुतियाना, चश्मावाला मंसूर अहमद को सूरत ईस्ट, सुबहन शेख असदुल्ला को लिम्बायत, मोहम्मद जाकिर को सूरत वेस्ट, जुबेर अंसारी को चौरयासी और कमलेश योगी बलसाड से उम्मीदवार बनाया था।

दूसरे चरण में 7 प्रत्याशियों ने लड़े चुनाव

दूसरे चरण में भुराभाई रावल को राधानपुर, सूर्य सिंह जी डाभी को गांधीनगर नॉर्थ, जगदीश भाई मर्चेंट को वेजलपुर, राकेश यादव को वतवा, काजी मोहम्मद सलीम को निकोल, अल्ताफ खान पठान को बापू नगर और ज्ञानेन्द्र विश्वकर्मा को अमराई वदी से उम्मीदवार बनाया था।

यह भी पढ़ें - गुजरात जीत पीएम मोदी के प्रति जनता के विश्वास का प्रतीक : राजनाथ सिंह

यह भी पढ़ें - गुजरात में भूपेंद्र पटेल-मनीषा वकील सहित भाजपा के 5 जीते, 151 सीटों पर चल रही है आगे