Haryana Nuh Violence: हरियाणा के नूंह जिले 31 जुलाई को हुई हिंसा के बाद प्रशासन का एक्शन लगातार जारी है। लगातार चौथे दिन अवैध निर्माण के खिलाफ अपना अभियान जारी रखते हुए, नूंह प्रशासन ने रविवार को एक तीन मंजिला रेस्तरां-होटल और एक टाइल्स शोरूम को गिरा दिया। होटल,शोरूम के अलावा रोहिंग्याओं की झुग्गियां पर भी बुलडोजर चला। हिंसा के बाद प्रशासन ने 753 निर्माण ध्वस्त कर दिया है। जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर 31 जुलाई को हिंसा के दौरान पत्थरबाजों द्वारा किया गया था। दंगे के बाद पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई से दंगाईयों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने पहले कहा था कि इन जगहों में रहने वाले या रहने वाले लोगों पर दंगों में शामिल होने का संदेह है, हालांकि अतिक्रमण को आधिकारिक कारण बताया गया है।