31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Heavy Rain Warning: 12 और 13 जून को इन राज्यों में आसमान से बरसेगी आफत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather Update: IMD के मुताबिक 12 से 15 जून के दौरान केरल और माहे, 11 और 15 जून को तटीय कर्नाटक, 11 से 15 जून के दौरान आंतरिक कर्नाटक तथा 12 से 14 जून के दौरान तटीय कर्नाटक में अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है। 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 11 Jun 2025, 10:30 PM IST

मौसम विभाग ने बारिश की जताई संभावना (Photo-IANS)

Heavy Rain Warning: देश के कई राज्यों में एक बार फिर से गर्मी ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। हालांकि मौसम विभाग ने कई जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक 12 जून और 13 जून के दौरान तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा विभाग ने 11 जून को केरल और माहे, 11 और 12 जून को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, 10-13 जून के दौरान रायलसीमा, 12 जून को तेलंगाना में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई है।

भारी बारिश की जताई संभावना

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक 9 और 10 जून को कर्नाटक, 13 जून को लक्षद्वीप और 13 से 15 जून के दौरान तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल में बहुत भारी बारिश हो सकती है।

इन जगहों पर होगी अत्यधिक भारी बारिश

IMD के मुताबिक 12 से 15 जून के दौरान केरल और माहे, 11 और 15 जून को तटीय कर्नाटक, 11 से 15 जून के दौरान आंतरिक कर्नाटक तथा 12 से 14 जून के दौरान तटीय कर्नाटक में अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है। 

तेज आंधी चलने की जताई संभावना

मौसम विभाग ने 9 से 15 जून के दौरान मराठवाड़ा में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही आंधी, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का भी अनुमान जताया है। वहीं विभाग ने 9 जून को गोवा में बिजली गिरने के साथ, 9 से 14 जून के दौरान मध्य महाराष्ट्र में गरज के साथ तेज बौछारें गिरने की संभावना जताई है।

अगले 7 दिनों हल्की से मध्यम बारिश की जताई संभावना

मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा 9 से 11 जून के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं आंधी, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई है।

उत्तर पश्चिम भारत में हल्की से मध्यम बारिश

मौसम विभाग ने 13 से 15 जून के दौरान हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में, 11 से 15 जून के दौरान उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश में, 14 और 15 जून को पंजाब में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा आंधी, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंचने वाली तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। 12-15 जून के दौरान उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।