31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IMD Warning: मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, 5-6-7-8-9 जून को इन राज्यों में होगी बारिश

Weather Alert: मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 5 Jun 2025, 7:45 PM IST

मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी की जारी (Photo-IANS)

IMD Warning: देश में मौसम का मिजाज बदल गया है और कई क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से उत्तर भारत, पूर्वोत्तर भारत, और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश और आंधी-तूफान की स्थिति देखी जा रही है। इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट आया है। IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है।

भारी बारिश की चेतावनी की जारी 

मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही 5 जून को अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मिजोरम में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं 5 और 6 जून को असम-मेघायल में और 9 से 11 जून के दौरान मेघायल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

इन जगहों पर होगी मध्यम बारिश

मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं 5 और 7 जून के दौरान मध्य प्रदेश में, 5 से 9 जून के दौरान विदर्भ, छत्तीसगढ़ में, 05 जून को बिहार, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्र, ओडिशा, झारखंड में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का भी अनुमान जताया है। वहीं आज बिहार के कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की भी संभावना जताई है।

30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

IMD के अनुसार अगले सात दिनों के दौरान केरल और माहे, तटीय कर्नाटक में कई स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं विभाग ने कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश और गरज के साथ तूफान, बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना जताई है। 05-07 जून के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और आंतरिक कर्नाटक में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

जम्मू कश्मीर में हो सकती है मध्यम बारिश

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं इस दौरान गरज के साथ बौछारें, बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज़ हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें- मानसून की धीमी रफ्तार पर आया मौसम विभाग का ताजा अपडेट, जानें आपके राज्य का हाल

तापमान में होगी वृद्धि

मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है, उसके बाद कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा।