1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update: वैष्णो देवी या कामाख्या देवी की यात्रा का बनाया है प्लान तो जान ले वहां के मौसम का हाल

Weather News: असम, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत 11 राज्यों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उसके मुताबिक इन राज्यों में हल्की से सामान्य बारिश हो सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 3 Jun 2025, 6:06 PM IST

IMD ने जम्मू कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश की जताई संभावना (Photo-X)

Weather Update: यदि आप वैष्णो देवी या कामाख्या देवी की यात्रा का बनाया है तो उससे पहले वहां के मौसम का हाल जान ले। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में और अधिक बारिश होने का अनुमान जताया है। पिछले कुछ दिनों में कश्मीर में अच्छी बारिश हुई है और ऊपरी पहाड़ी इलाकों में ताजा बर्फबारी भी हुई है।

कैसा रहेगा जम्मू कश्मीर का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू कश्मीर में 3 और 4 जून के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही विभाग ने कुछ स्थानों पर गरज के साथ छीटें पड़ने की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक 5 से 6 जून तक मौसम शुष्क रह सकता है। हालांकि कुछ इलाकों में दोपहर बाद हल्की बारिश हो सकती है। 

असम में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहने की संभावना जताई है। इसके साथ ही विभाग ने 3 से 5 जून के दौरान कुछ स्थानों पर भारी वर्षा, 3 और 4 जून को असम और मेघालय में तथा 3 जून को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई है। 

इन 11 राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

असम, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत 11 राज्यों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उसके मुताबिक इन राज्यों में हल्की से सामान्य बारिश हो सकती है। यही नहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में आंधी आने की संभावना है। हवा की रफ्तार 60 से 70 किमी प्रति घंटा हो सकती है। जबकि पश्चिम राजस्थान में धूल भरी आंधी चलने की आशंका है।

यूपी में होगी मध्यम बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक 03 और 04 जून को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ आंधी, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंचने वाली तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

तूफानी हवा चलने की जताई संभावना

IMD के अपडेट के अनुसार 3 और 4 जून को हिमाचल प्रदेश में 50-60 किमी प्रति घंटे की गति से 70 किमी प्रति घंटे तक की गति से तूफानी हवाएं चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट, पंजाब-हरियाणा समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

भारी बारिश की जताया अनुमान

अगले 7 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहने की संभावना है, साथ ही 3 और 4 जून को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।