
मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी की जारी (Photo-ANI)
Heavy Rain Alert: देश में मौसम का मिजाज हाल के दिनों में तेजी से बदल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई क्षेत्रों में हल्की बारिश, आंधी और तेज हवाएं देखने को मिल रही हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने नया अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग के नए अपडेट के मुताबिक पूर्वोत्तर भारत में 2 और 3 जून को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। साथ ही उसके बाद के 2 दिनों के दौरान भी भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही 2 जून को कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। IMD के मुताबिक 2 से 6 जून के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही गरज के साथ तूफान, बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार 2 से 4 जून के दौरान पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं 3 और 4 जून को पश्चिमी मध्य प्रदेश में 50-60 किमी प्रति घंटे की गति से तूफानी हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है, जो कि बढ़कर 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं।
विभाग के मुताबिक उत्तर पश्चिम भारत में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही गरज के साथ तूफान, बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना जताई है।
02 जून को उत्तराखंड में 50-60 किमी प्रति घंटे की गति से 70 किमी प्रति घंटे तक की गति से तूफानी हवा चलने की संभावना है। वहीं 02 और 03 जून को पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान में भी तूफानी हवा चलने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक 03 जून को उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा में तथा 02 और 03 जून को पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। 02-05 जून के दौरान पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना है। 02-04 जून के दौरान केरल और माहे, तटीय कर्नाटक में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, जबकि 02-04 जून के दौरान केरल और माहे में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।
Updated on:
2 Jun 2025, 7:35 PM IST
Published on:
2 Jun 2025, 7:35 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.