शहर के एक हिंदू संगठन ने रेड रोड पर पाठ की अनुमति के लिए हाईकोर्ट का रुख किया था। एकल पीठ के न्यायाधीश तीर्थंकर घोष की अदालत में पुलिस ने कहा कि रेड रोड पर इस प्रकार के धार्मिक आयोजन की स्थिति नहीं है और आरआर एवेन्यू या शहीद मीनार मैदान ही इसके लिए उपयुक्त स्थल हैं। हिंदू संगठन के अधिवक्ता राजदीप मजुमदार ने तर्क दिया कि, रेड रोड पर 15 अगस्त, 26 जनवरी और पूजा कॉर्निवल जैसे कार्यक्रम होते हैं। इस पर न्यायाधीश घोष ने कहा कि, ये कार्यक्रम देश के इतिहास से जुड़े हैं, जबकि हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन नया है। ऐसे आयोजनों की अनुमति से पहले सभी पक्षों की सहमति आवश्यक होती है।