5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश के 8 जिलों में अगले 2 दिनों तक होगी भारी से ज्यादा बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश के आठ जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं पालमपुर में 102mm सुजानपुर तीरा में 92mm, बिजही और मंडी में 90mm बारिश दर्ज की गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivam Shukla

•

Updated: 13 Aug 2023, 1:37 PM IST

 IMd issues orange alert for 8 districts of Himanchal Pradesh

IMd issues orange alert for 8 districts of Himanchal Pradesh

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में भूस्खलन और बाढ़ जैसी स्थिति देखने को मिली है। वहीं प्रदेश के 200 से ज्यादा रास्ते बाधित हो गए हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के आठ जिलों के लिए भारी से भी ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई है और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विभाग के डिप्टी डायरेक्टर भुई लाला के मुताबिक, प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं 8 जिलों सोलन, शिमला, सिरमौर, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी और ऊना में भारी से ज्यादा बारिश होने की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बता दें कि पालमपुर में 102mm सुजानपुर तीरा में 92mm, बिजही और मंडी में 90mm बारिश दर्ज की गई है।

205 नेशनल हाईवे बंद

हिमाचल प्रदेश टैफिक, टूरिस्ट और रेलवे पुलिस ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुई जानकारी दी, "लैंडस्लाइड की वजह से दकेश में एनएच 205 पूरी तरह से बंदहो गया। दो ट्रक और एक एलएमवी क्षतिग्रस्त हुए हैं। एक वैकल्पिक मार्ग खारसी (एकल सड़क) से बेरी तक है।"
यह भी पढ़ें: केरल के मलप्पुरम में बैन संगठन PFI के पूर्व कार्यकर्ताओं के घर पर छापेमारी

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

बता दें कि शनिवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी करते हुए प्रदेश वासियों से अनावश्यक यात्रा और रात में यात्रा करने से बचने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, “राज्य में लगातार बारिश के कारण चट्टानें खिसकने और भूस्खलन की खबरें आ रही हैं। अनावश्यक यात्रा से बचें। इसके अलावा, उन क्षेत्रों में रात में यात्रा करने से बचें जहां सड़कें ठीक नहीं हैं क्योंकि भूस्खलन और चट्टानें दिखाई नहीं दे रही हैं। स्मार्ट रहें- सुरक्षित रहें।"
यह भी पढ़ें: कनाडा में फिर हिंदू मंदिर पर हमला, खालिस्तानी समर्थकों ने की तोड़फोड़