31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

HRTC Bus Accident: सोलन में भारी बारिश के चलते खाई में गिरी बस, कई यात्री घायल

हिमाचल प्रदेश के सोलन में HRTC Bus Accident से हड़कंप, यात्रियों से भरी बस खाई में जा गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 21 Aug 2021, 12:28 PM IST

310.jpeg

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh ) के जिला सोलन ( Solan ) से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के पट्टा-बरोटीवाला सड़क पर एक एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्‍त ( HRTC Bus Accident ) हो गई है। बस जोहड़जी साहिब से नालागढ़ जा रही थी। अचानक संतुलन बिगड़ने से बस खाई में जा गिरी।

बस सवारियों से भरी हुई थी। हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। आसपास के लोग भी घायलों को निकालने में जुट गए हैं। बताया जा रहा कि एचआरटीसी की जो बस खाई में गिरी है, उसमें करीब 32 लोग सवार थे। इनमें से कई के घायल होने की खबर है। यह बस जोहड़जी साहिब से नालागढ़ जा रही थी। अचानक संतुलन बिगड़ने से बस खाई में जा गिरी है।

यह भी पढ़ेंः हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा, कम से कम 10 लोगों की मौत

प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और आसपास के लोगों ने घायलों को निकाला हैं। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में सुबह से बारिश जारी है। भारी बारिश के कारण भी हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।

बरोटी‌वाला के ठेडपूरा के पास हादसा हुआ है. हादसे में कुल 32 लोग घायल हैं. इनमें 29 का इलाज नालागढ़ अस्पताल में चल रहा है, जबकि दो घायलों को घटना स्थल के पास के अस्पताल में उपचार दिया गया है।

यह भी पढ़ेंः हिमाचल में भीषण सड़क हादसा: गहरी खाई में वाहन के गिरने से 9 लोगों की मौत, 3 घायल

कंडक्टर को ज्यादा चोट लगी है। फिलहाल, हादसे में किसी की मौत नहीं हुई है। एक की हालत गंभीर है और उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

बता दें कि यह बस शनिवार सुबह करीब आठ बजे जोहड़जी से नालागढ़ के लिए निकली थी। बस के खाई में गिरते ही वहां लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। बताया जा रहा है कि कुछ सवारियां खुद ही बाहर निकल कर सड़क तक पहुंच गईं। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद हादसे की जांच की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय