सुंजला ने बताया कि जब वह बच्चों को स्कूल से वापिस लाने जा रही थी, तब पति प्रेमराज ने फोन कर कहा कि जल्दी घर आ जाओ। घर पहुंचने पर ननद उससे किसी बात को लेकर बहस करने लगी। इसके बाद सास मुक्ति देवी, ससुर रामचंद्र यादव और पति प्रेमराज ने उसकी पिटाई शुरू कर दी।