Farooq Abdullah: बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद वहां पर लगातार अल्पसंख्यकों पर अत्याचार होने की खबर सामने आई है। इस मामले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। इसी बीच बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही हिंसा को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने इसके बारे में नहीं सुना है, मुझे नहीं पता, इसलिए मैं इस कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। आपको इस बारे में प्रधानमंत्री से पूछना चाहिए।