5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘दोनों सदनों का सदस्य बनूं’, राज्य सभा चुनाव पर आ गई नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया

बिहार के सीएम नीतीश कुमार की राज्यसभा उम्मीदवारी पर प्रतिक्रिया आ गई है। नीतीश ने ट्वीट कर राज्यसभा जाने की इच्छा व्यक्त की है। बिहार की नई सरकार को मेरा पूर्ण सहयोग और मार्गदर्शन रहेगा।

less than 1 minute read
Google source verification
Bihar News, Bihar CM Nitish Kumar, Nitish Kumar, JDU, Bihar Politics, Rajya Sabha Elections 2026, Rajya Sabha Elections,

बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Photo-IANS)

बिहार के सीएम नीतीश कुमार की राज्य सभा उम्मीदवारी पर प्रतिक्रिया आ गई है। नीतीश ने ट्वीट कर राज्य सभा जाने की इच्छा व्यक्त की है। बिहार की नई सरकार को मेरा पूर्ण सहयोग और मार्गदर्शन रहेगा।

नीतीश कुमार ने लिखा कि पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है।

इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है। संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं। मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।

नितिन नवीन के साथ दाखिल कर सकते हैं नीतीश भी अपना नामांकन

अब ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि नीतीश कुमार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी मौजूद रहने की उम्मीद है। अमित शाह आज पटना पहुंचेंगे।