हालांकि इससे पहले पुलिस ने बताया था कि राधिका एक टेनिस एकेदमी चलाती थी, जो दोनों के बीच अनबन का कारण बनी क्योंकि पिता दीपक को अक्सर अपनी बेटी की कमाई पर गुज़ारा करने के लिए ताने मारे जाते थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी किराये की कमाई से आर्थिक रूप से सही था और अपनी बेटी की कमाई पर निर्भर नहीं था, लेकिन लोगों द्वारा ताने मारे जाने के कारण दीपक पिछले कुछ हफ़्तों से मानसिक तनाव में था।