4 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SIR के खिलाफ 7 अक्टूबर को चुनाव आयोग के बाहर INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक की दिल्ली इकाइयां 7 अक्टूबर को चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगी। विपक्षी दल CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR रद्द करने की मांग करेंगे।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Anurag Animesh

•

Oct 04, 2026

Election Commission Row

ज्ञानेश कुमार (फोटो: ANI)

SIR Controversy: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर चुनाव आयोग और विपक्षी दलों के बीच जारी विवाद के बीच INDIA ब्लॉक की दिल्ली इकाइयां 7 अक्टूबर को चुनाव आयोग के दिल्ली स्थित कार्यालय के बाहर संयुक्त प्रदर्शन करेंगी। विपक्षी दल मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की भी मांग करेंगे। दिल्ली कांग्रेस की ओर से रविवार को जारी बयान के अनुसार, यह फैसला कांग्रेस, CPI, CPI(M), RJD, NCP और RSP समेत अन्य दलों के प्रतिनिधियों की बैठक में लिया गया। INDIA ब्लॉक के दलों ने SIR प्रक्रिया को "त्रुटिपूर्ण" बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की है।

पारदर्शी तरीके से मतदाता सूची संशोधन की मांग

विपक्षी दलों ने मांग की है कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से और संवैधानिक प्रावधानों व मतदाताओं के अधिकारों के अनुरूप पूरी की जाए। दिल्ली कांग्रेस के महासचिव अनिल भारद्वाज ने कहा कि INDIA ब्लॉक ऐसी किसी प्रक्रिया को स्वीकार नहीं करेगा, जिससे मतदाताओं के नाम हटने या उनके चुनावी अधिकार प्रभावित होने की आशंका हो। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की बुनियाद है। उनके मुताबिक, 7 अक्टूबर का प्रदर्शन दिल्ली के मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव और लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुरक्षित रखने की मांग को लेकर होगा।

किन दलों के नेता बैठक में हुए शामिल?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बैठक में कांग्रेस के अलावा CPI सचिव दिनेश सी. वर्षनाय, CPI(M) महासचिव अनुराग सक्सेना, RJD के नवल किशोर और NCP तथा RSP के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में SIR को लेकर आगे की रणनीति और संयुक्त प्रदर्शन को लेकर चर्चा की गई।

SIR को लेकर पहले से जारी है राजनीतिक विवाद

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर विपक्षी दल लगातार चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे हैं। INDIA ब्लॉक की ओर से देशभर में प्रदर्शन और 'सेव डेमोक्रेसी' अभियान की घोषणा भी की गई है। हाल के दिनों में दिल्ली में SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कई प्रदर्शन हुए हैं। हीं, चुनाव आयोग ने मतदाता सूची संशोधन की प्रक्रिया और अपने फैसलों का बचाव किया है। आयोग का कहना है कि उसकी प्रक्रिया कानूनी प्रावधानों के अनुरूप है।