30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूक्रेन में पाकिस्तान और तुर्की के लोगों के लिए भी ढाल बना भारतीय तिरंगा, हर चेक पॉइंट पर मिला क्लीयरेंस

रूस और यूक्रेन में जंग का असर दूसरे देशों पर भी देखने को मिल रहा है। अब भी यूक्रेन में भारत समेत कई देशों के लोग फंसे हुए हैं, जो वहां से निकलना चाहते हैं। खास बात यह है कि भारत के साथ-साथ पाकिस्तान और तुर्की जैसे देशों के लिए भारतीय तिरंगा सुरक्षा कवच बन गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 2 Mar 2022, 4:10 PM IST

Indian Tricolor Tiranga Rescued Pakistani And Turkish Students

Indian Tricolor Tiranga Rescued Pakistani And Turkish Students

भारतीय तिरंगे की ताकत का बेजोड़ उदाहरण यूक्रेन और रूस में चल रही जंग के बीच देखने को मिला है। दरअसल यूक्रेन में फंसे कई भारतीय अपने वाहनों पर तिरंगा की ढाल बनाकर वहां से निकल रहे हैं। बसों से लेकर अन्य वाहनों पर जब भारत का तिरंगा लहरा दिया जाता है तो ना तो यूक्रेन और ना ही रूस की सेना इस वाहन के रोकने की हिम्मत दिखाती है। जहां एक और भारतीय तिरंग को सुरक्षा कवच बनाकर जंग के बीच से अपने वतन लौट रहे हैं, वहीं कश्मीर के मुद्दे पर लगातार भारत की मुश्किल खड़ी करने वाले पाकिस्तान और तुर्की के लोगों के लिए भारतीय तिरंगा ढाल बना है।


जंग की मार झेल रहे यूक्रेन से भारतीयों को वापस लाने की कवायद लगातार जारी है। इस दौरान यूक्रेन में फंसे भारती ही नहीं पाकिस्तान और तुर्की की जनता के लिए भी तिरंगा सुरक्षा कवच बन गया है।

यह भी पढ़ें - 15 घंटे बाद भूख नहीं हुई बर्दाश्त तो दोस्तों के लिए खाना लेने निकल पड़ा नवीन, करीबी दोस्त ने बताया उन आखिरी पलों का हाल

गर्व के पल से कम नहीं

यूक्रेन से रोमानिया के बुचारेस्ट शहर से आए भारतीय छात्रों ने कहा कि कई चेकपॉइंट्स से सुरक्षित निकलने में तिरंगे ने न सिर्फ उनकी बल्कि पाकिस्तानी और तुर्की के छात्रों की भी मदद की। छात्रों ने बताया कि जिस वक्त तिरंगा लगाए वाहनों को बिना किसी रोक टोक के चेकपॉइंट्स से क्लीअररेंस मिल रहा था, वो गर्व का पल था। तिरंगे के लिए सम्मान और बढ़ गया है।


'ऑपरेशन गंगा' के तहत हो रही वतन वापसी

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों और नागरिकों को ऑपरेशन गंगा के तहत वतन वापसी करवाई जा रही है। इन छात्रों के लिए यूक्रेन के पड़ोसी देश रोमानिया के शहर से विशेष फ्लाइट्स उड़ाई जा रही हैं। इस काम में एयर इंडिया, स्पाइसजेट और इंडिगो के विमान के साथ-साथ अब एयरफोर्स ने भी मोर्चा संभाल लिया है।
एयरफोर्स का सी-17 विमान भी खाद्य सामग्री लेकर यूक्रेन पहुंचा है और वहां लोगों को वापस ला रहा है।


'स्प्रे पेंट' से बनाया तिरंगा

साउथ यूक्रेन के ओडेशा से आए एक मेडिकल स्टूडेंट ने कहा, 'हमसे यूक्रेन में कहा गया था कि भारतीय होने के नाते और तिरंगा रखने से हमें कोई तकलीफ नहीं होगी।' इन छात्रों ने यह भी बताया कि कैसे वह मार्केट से स्प्रे पेंट लाए ताकि भारतीय झंडा बनाया जा सके।

वहीं एक छात्र ने बताया, 'मैं भागकर मार्केट गया और एक कर्टेन और कलर स्प्रे पेंट लाया। तब मैंने कर्टेन (पर्दा) को काटा और उस पर स्प्रे पेंट से तिरंगा बनाया।' उन्होंने यह भी बताया कि कुछ पाकिस्तानी और तुर्की के छात्रों ने भी तिरंगे का इस्तेमाल करके चेक पॉइंट्स को पार किया।

यह भी पढ़ें - जंग के बीच जीत रहा प्यार, यूक्रेन के एक कपल ने हॉस्पिलट में की शादी, देखिए वीडियो

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय