बताया जा रहा है कि इस बस में 40 के आसपास लोग सवार थे। इस हादसे में 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 21 में से 10 लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार, मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। बस में सवार लोग किसी शादी समारोह में जा रहे थे, ये घटना उधमपुर जिले के रामनगर तहसील की बताई जा रही है। बस तकरीबन 100 फीट नीचे खाई में गिरी है।