29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jammu Kashmir: DG जेल हेमंत लोहिया की हत्या के आरोपी यासिर गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी पुलिस

जम्मू-कश्मीर कारागार विभाग के पुलिस महानिदेशक हेमंत कुमार लोहिया की हत्या मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। गृहमंत्री के दौरे से ठीक पहले हुई वारदात के बाद घाटी में दहशत का माहौल है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 4 Oct 2022, 12:40 PM IST

Jammu Kashmir DGP Hemant Kumar Lohia Murder Accused Pictures Released By Police

Jammu Kashmir DGP Hemant Kumar Lohia Murder Accused Pictures Released By Police

जम्मू कश्मीर के कारागार विभाग के पुलिस महानिदेशक की गला रेतकर कर हत्या मामले में नया मोड़ सामने आया है। इस मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक, हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी की तस्वीर जारी कर दी है। इसके कुछ घंटों के अंदर पुलिस ने मुख्य आरोपी यासिर को गिरफ्तार भी कर लिया है। वहीं पुलिस को कुछ अहम सुराग भी मिले हैं, जो इस हत्या के पीछे की वजह को लेकर बड़े खुलासे कर सकते हैं। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस ने अधिकारी के एक घरेलू सहायक को मुख्य आरोपी बताया है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, घरेलू सहायक का नाम यासिर अहमद है। वह रामबन का रहने वाला है और फिलहाल फरार है। इसी की तस्वीर पुलिस की ओर से जारी कर दी गई है और नाकाबंदी भी लगा दी गई है, ताकि रामबन किसी भी तरह घाटी से बाहर ना जाने पाए।

यह भी पढ़ें - जम्मू-कश्मीर : अमित शाह की राजौरी में रैली आज, करेंगे माता वैष्णो देवी के दर्शन

सीसीटीवी फुटेज खोलेंगे राज
डीजीपी की हत्या मामले में पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। दरअसल घटनाक्रम से पुलिस ने सीसीटी फुटैज बरामद किए हैं। माना जा रहा है कि, इन सीसीटीवी के जरिए पुलिस को हत्या के मोटिव समेत अन्य राज खोलने में मदद मिलेगी।

इस सीसीटीवी फुटैज में संदिग्ध आरोपी वारदात के बाद भागता हुआ देखा जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस वारदात को लेकर जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक आतंकी संगठन पीएएफएफ ने जिम्मेदारी ली है।

पुलिस ने अपने बयान में कहा है कि प्रारंभिक जांच में स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह कोई आतंकी घटना है या नहीं, लेकिन इसे अब तक आतंकी घटना से जोड़कर जरूर देखा जा रहा है।

पुलिस के हाथ लगे ये सबूत
पुलिस ने यह भी बताया कि, जांच के दौरान उनके हाथ कुछ सबूत लगे हैं। जांच में कुछ ऐसे दस्तावेजी सबूत मिले हैं जो आरोपी की मानसिक स्थिति बताते हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार भी जब्त कर लिया है।

पुलिस ने लोगों से की खास अपील
इससे पहले पुलिस ने डीजीपी जेल की हत्या के आरोपी की तस्वीर जारी करते हुए लोगों से अपील की थी कि जिस किसी को भी उसकी कोई जानकारी मिले, वह फौरन पुलिस को सूचना दे।

यह भी पढ़ें - जम्मू-कश्मीर: DG जेल हेमंत लोहिया की गला रेतकर हत्या, आंतकी संगठन TRF ने ली जिम्मेदारी