आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा (Manoj Jha, RJD) ने साफतौर पर इसे एकतरफा बताते हुए राजद के लिए और सीटों की मांग की है। आरजेडी ने 12 से 13 सीट मांगी है। झा का दावा है कि आरजेडी का 18 से 20 विधानसभा सीट पर मजबूत जनाधार है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य बीजेपी (BJP) को हराना है। इंडिया ब्लॉक को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। अगर हमारी पार्टी अकेले चुनाव लड़ने का फैसला करती है, फिर भी वह 60-62 सीटों पर इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवारों का समर्थन करेगी।