
Jharkhand Election Results 2024
Jharkhand Election Result: झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर दो चरणों में (Jharkhand Election Result Live) चुनाव हुए थे। आज वोटों की गिनती की जा रही है। अब तक के आए परिणामों में एक बार फिर हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की सरकार बनने जा रही है। अब तक के परिणामों में चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक इंडिया गठबंधन (India Alliance) ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। जेएमएम (JMM) ने 33 सीटों पर जीत हासिल की है और एक सीट पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने 15 सीटों पर जीत हासिल की है और एक सीट पर आगे चल रही है। बीजेपी को 19 सीटों पर जीत मिली है और दो सीटों पर आगे चल रही है। प्रदेश में मतगणना के बीच नेताओं की प्रतिक्रिया भी आना शुरू हो गई है।
राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा झारखंड में 4 सीटों पर हमारी जीत हुई है और 1, 2 सीटों पर बहुत ही कम अंतर से हमारी हार हुई है। झारखंड में प्रचंड बहुमत के साथ हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बने हैं। उनको भी हम धन्यवाद देते हैं। बिहार उपचुनाव की जहां तक बात है, जिन चारों सीटों पर चुनाव हुआ हम वो चारों लोकसभा में जीते हैं, 2024 के उपचुनाव में हम हारे हैं 2025 में हम जीतेंगे। 2025 में बिहार में महा गठबंधन की सरकार बनना तय है। झारखंड के बाद बिहार की बारी है। हम इतना सुनिश्चित करते हैं कि किसी भी कीमत पर बिहार में NDA की सरकार नहीं बनेगी।
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह (Lallan Singh) ने कहा आज जो चुनाव का परिणाम आया है उसने यह स्पष्ट संकेत दे दिया है कि देश की जनता आज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा करती है। भाजपा ने महाराष्ट्र में प्रचंड बहुमत हासिल किया है उसके लिए संपूर्ण NDA परिवार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विशेष तौर पर हार्दिक बधाई। बिहार में NDA की जीत ने संकेत दे दिया है कि आने वाले 2025 में नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत के साथ NDA की सरकार बनेगी।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने कहा झारखंड में NDA और INDIA के बीच चुनावी मुकाबला हुआ। INDIA गठबंधन का बेहतरीन प्रदर्शन होता दिख रहा है। राज्य के मतदाताओं को मैं बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार प्रकट करता हूं। पूरा परिणाम आने का हमें इंतजार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बधाई के संदेश हमें भेजे हैं मैं उनका भी बहुत-बहुत शुक्रिया अदा करता हूं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने एक्स पर पोस्ट कर बधाई है। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा मैं झारखंड के लोगों को हमारे प्रति उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। हम लोगों के मुद्दों को उठाने और राज्य के लिए काम करने में हमेशा सबसे आगे रहेंगे। मैं JMM के नेतृत्व वाले गठबंधन को भी राज्य में उनके प्रदर्शन के लिए बधाई देता हूं।
सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन (Champai Soren) ने कहा हम आए जनादेश का सम्मान करते हैं। JMM के नेतृत्व वाला गठबंधन राज्य में सरकार बनाने के लिए तैयार है। बता दें कि सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से चंपई सोरेन ने जीत हासिल की है।
Published on:
23 Nov 2024 07:57 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
