Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jharkhand Exit Poll: इस एग्जिट पोल से हेमंत सोरेन हुए खुश, BJP की नहीं INDIA गठबंधन की बन रही सरकार

Jharkhand Exit Poll: AXIS MY INDIA के एग्जिट पोल में इंडिया गठबंधन के लिए खुशखबरी सामने आई है।एक्सिस माइ इंडिया के सर्वे के अनुसार झारखंड में इंडिया गठबंधन को 53 सीटें मिल रही है वहीं NDA को 25 सीटें मिल रही है।

2 min read
Google source verification

रांची

image

Ashib Khan

Nov 20, 2024

Hemant Soren

Jharkhand Exit Poll: झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए मतदान (Jharkhand Election) संपन्न हो गया है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान हुआ है। पहले चरण के लिए 13 नवंबर को वोटिंग हुई थी वहीं दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को मतदान हुआ। वहीं विधानसभा चुनाव का परिणाम 23 नवंबर को आएगा। दूसरे चरण के मतदान संपन्न होने के साथ ही एग्जिट पोल (Jharkhand Exit Poll 2024) सामने आए है। ज्यादातर एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार बनती हुई नजर आ रही है। लेकिन एक्सिस माइ इंडिया (AXIS MY INDIA) के एग्जिट पोल में इंडिया गठबंधन के लिए खुशखबरी सामने आई है। AXIS MY INDIA के सर्वे के अनुसार झारखंड में इंडिया गठबंधन (India Alliance) को 53 सीटें मिल रही है वहीं एनडीए (NDA) को 25 सीटें मिल रही है। एक्सिस माइ इंडिया ((Axis My INDIA Exit Poll)) के सर्वे से प्रदेश में एक बार फिर हेमंत सोरेन की सरकार बन सकती है।

क्या कहता है IANS-मैट्रिज का सर्वे

IANS-मैट्रिज के ओपनियन पोल के अनुसार झारखंड में एनडीए गठबंधन की सरकार बन सकती है। झारखंड में IANS- मैट्रिज ने एनडीए को 45-50 सीटें दी हैं। वहीं लोक पोल के अनुसार झारखंड में इंडिया गठबंधन की दोबारा सरकार बन सकती है। लोक पोल ने इंडिया गंठबंधन को 41-44 सीटें दी है।

2019 में Exit Poll के अनुसार आए थे परिणाम

बता दें कि एग्जिट पोल को लेकर लोगों की राय बदल चुकी है। हाल ही में संपन्न हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Election) में एग्जिट पोल में कांग्रेस (Congress) की सरकार बनती हुई नजर आ रही थी। लेकिन नतीजे एग्जिट पोल के विपरीत आए और एक बार फिर बीजेपी ने हरियाणा में अपनी सरकार बनाई। ऐसे में एग्जिट पोल पर सवाल उठना स्वाभाविक है। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 (Jharkhand Assembly Election 2024) के एग्जिट पोल में प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के संकेत दिए गए है। वर्ष 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल के नतीजे का आकलन करने पर पता चलता है कि एग्जिट पोल परिणाम के अनुरुप थे। 2019 के ज्यादातर एग्जिट पोल में JMM नीत गठबंधन को स्पष्ट बढ़त बताई गई थी। इंडिया टुडे माय एक्सिस के एग्जिट पोल के अनुसार झामुमोनीत गठबंधन को 43 और बीजेपी को 27 सीटों का अनुमान लगाया था। इसके अलावा टाइम्स नाऊ ने झामुमोनीत गठबंधन को 44 और बीजेपी को 28 सीटें देने की भविष्यवाणी की थी। चुनाव परिणाम के बाद झामुमोनीत गठबंधन को 47 सीटें मिली। जिसमें से जेएमएम ने 30, कांग्रेस ने 16 और एक सीट पर राजद ने कब्जा किया था। बीजेपी को वर्ष 2019 में महज 25 सीटें मिली थी।

यह भी पढ़ें-Jharkhand Election Exit Poll: एग्जिट पोल पर नेताओं ने दी अपनी प्रतिक्रिया, जानिए किसने क्या कहा