राज्यपाल रमेश बैस से मुलाकात कर यूपीए प्रतिनिधिमंडल ने सीएम हेमंत सोरेन की सदस्यता पर रुख स्पष्ट करने की आग्रह की है। प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा, जेएमएम सांसद महुआ मांझी और सांसद विजय हांसदा राजभवन में राज्यपाल से मिले। इन लोगों ने राज्यपाल से मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर बात की और उनसे रुख साफ करने को कहा है।