2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंजलि केस: अमित शाह के आदेश के बाद लापरवाह पुलिस वालों पर गिरी गाज, दिल्ली पुलिस के 11 जवान सस्पेंड

Kanjhawala Anjali Death Case: दिल्ली के कंझावला हादसे में गृह मंत्री के आदेश पर बड़ी कार्रवाई हुई है। अंजलि की मौत से जुड़े मामले में अमित शाह के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस के 11 जवानों को सस्पेंड किया गया है। इन जवानों पर हादसे वाली रात लापरवाही बरतने का आरोप है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 13 Jan 2023, 3:03 PM IST

168.jpg

Kanjhawala Anjali Death case: 11 Policemen Suspended after HM Amit Shah's Owder

Kanjhawala Anjali Death Case: दिल्ली के अंजलि केस में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आदेश पर दिल्ली पुलिस के 11 लापरवाह जवानों को सस्पेंड किया गया है। जवानों के सस्पेंड किए जाने की पुष्टि दिल्ली पुलिस ने की है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि पीसीआर और पिकेट पर तैनात 11 जवानों को सस्पेंड किया गया है। गृह मंत्रालय ने कंझावला घटना पर दिल्ली पुलिस की वरिष्ठ अधिकारी शालिनी सिंह की रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की है। रिपोर्ट के आधार पर मंत्रायल ने डीसीपी को भी तलब करने और जांच अधिकारी के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। 31 दिसंबर की रात दिल्ली की सड़कों पर 20 वर्षीय युवती अंजलि को एक कार ने 12 किलोमीटर तक घसीटा था। अगले दिन दिल्ली की सड़क पर अंजलि की लाश नग्न हालत में मिली थी। सस्पेंड किए गए जवानों पर हादसे वाली रात लापरवाही का आरोप है।


हादसे वाली रूट में तैनात जवानों पर गिरी गाज


मिली जानकारी के अनुसार आईपीएस अधिकारी शालिनी सिंह की रिपोर्ट पर गृह मंत्रालय ने वारदात के समय इलाके में तैनात 3 पीसीआर गाड़ियों और दो पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस वालों को तत्काल सस्पेंड करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही मंत्रायल ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को घटना की जांच में कमी को देखते हुए जांच अधिकारी के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है। साथ ही मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस को मामले में जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल कर अपराधियों को सजा दिलाने का निर्देश दिया है।


दिल्ली के सुनसान इलाकों में सीसीटीवी इंस्टॉल करने का निर्देश


मंत्रालय ने कहा है कि इलाके के डीसीपी स्पष्टीकरण दें कि जिस वक्त वारदात हुई, उस वक्त इलाके में कानून व्यवस्था के क्या इंतजाम थे और उचित जवाब नहीं मिलने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक अन्य निर्देश में कहा है कि वारदात की जगह के आसपास के इलाकों में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की जाए। गृह मंत्रालय ने संबंधित विभाग से यह भी कहा है कि दिल्ली के सुनसान इलाकों में और बाहरी दिल्ली के कई इलाकों में सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल किए जाएं।

यह भी पढ़ें - कंझावला केसः धरने पर बैठे अंजलि के परिजन, कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को लगाई फटकार

सभी पक्षों से बात कर आईपीएस अधिकारी ने बनाई रिपोर्ट

उल्लेखनीय हो कि नए साल के पहले दिन दिल्ली के साथ पूरे देश को दहला देने वाले कंझावला कांड के बाद गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी थी। गृह मंत्रालय के आदेश पर दिल्ली पुलिस आयुक्त ने वरिष्ठ अधिकारी शालिनी सिंह को रिपोर्ट तैयार करने को कहा था। शालिनी सिंह ने सभी पक्षों से बात कर और इलाके का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार कर गृह मंत्रालय को सौंप दी थी, जिस पर आज यह महत्वपूर्ण आदेश आया है।


कंझावला केस सात आरोपी गिरफ्तार


कंझावला इलाके में 1 जनवरी को तड़के अंजलि की लाश नंगी हालत में सड़क पर मिली थी। उसकी स्कूटी के कार से टकराने के बाद वह कार के नीचे फंस गई थी, लेकिन रुकने की बजाय कार उसे दिल्ली की सड़कों पर 12 किलोमीटर तक घसीटती रही थी। चौंकाने वाली बात ये है कि ये सब न्यू ईयर पर पुख्ता सुरक्षा के दिल्ली पुलिस के दावों के बीच हुआ। पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों आशुतोष, अंकुश खन्ना, दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण, मिथुन और मनोज मित्तल को गिरफ्तार किया है। अंकुश को कोर्ट ने जमानत दे दी है और बाकी सभी अभी हिरासत में हैं।

यह भी पढ़ें - कंझावला केस: अंजलि के घर में चोरी, परिजन बोले- यह निधि की साजिश, पुलिस पर भी सवाल