16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का विजन डॉक्यूमेंट प्रज्ञा ध्वनि जारी, यूनिफार्म सिविल कोड का किया वादा

Breaking News कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपना घोषणापत्र (विजन डॉक्यूमेंट) manifesto प्रज्ञा ध्वनि जारी कर दिया है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज बेंगलुरु में पार्टी का विजन डॉक्यूमेंट जारी किया।

2 min read
Google source verification
bjp_vision_document.jpg

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का विजन डॉक्यूमेंट प्रज्ञा ध्वनि जारी

BJP Manifesto for Karnataka कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपना घोषणापत्र (विजन डॉक्यूमेंट) manifesto प्रज्ञा ध्वनि जारी कर दिया है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज बेंगलुरु में पार्टी का विजन डॉक्यूमेंट जारी किया। कांग्रेस पार्टी अपना manifesto पहले ही जारी कर चुकी है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के manifesto प्रज्ञा ध्वनि में भाजपा ने ऐलान किया। बीपीएल परिवार को तीन सिलेंडर मुफ्त, यूनिफार्म सिविल कोड का वादा, पांच लाख के कर्ज पर कोई ब्याज नहीं, किसानों को बीज के लिए 10 हजार रुपए, हर वार्ड में अटल आहार केंद्र और परिवारों को आधा लीटर नंदिनी दूध देने का ऐलान किया। कर्नाटक में दोबारा सरकार बनाने के लिए भाजपा अपने घोषणापत्र में महिलाओं पर फोकस किया है। है। शहरी नियोजन के साथ स्टार्ट-अप को बढ़ाने के लिए नई योजनाओं का भाजपा ने वादा किया। वहीं, पहली दफा वोटिंग कर रहे युवा मतदाताओं पर भी भाजपा आंख लगाए बैठी है।। इसके लिए पार्टी रोजगार बढ़ाने के लिए नई योजनाएं ला रही है। फसल ऋण माफी, सब्सिडी, स्वयं सहायता समूहों के लिए ऋण कुछ ऐसे मुद्दे हैं जिन्हें भाजपा ने अपने चुनावी वादों की सूची में शामिल किया है।

कर्नाटक के दिग्गजों की मौजूदगी में जारी किया घोषणा पत्र

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। इसमें समान नागरिक संहिता लागू करने और गरीब परिवार को आधा लीटर नंदिनी दूध और तीन एलपीजी गैस सिलेंडर मुफ्त देने का वादा किया गया है। भगवा पार्टी ने इसे प्रजा प्राणलाइक (लोगों का घोषणापत्र) कहा। नड्डा ने पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा, केंद्रीय खान, कोयला और संसदीय मामलों के मंत्री प्रल्हाद जोशी, कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष नलिनकुमार कटील और अन्य की उपस्थिति में घोषणापत्र जारी किया।

यह भी पढ़ें - Video : दावणगेरे की जनता के सामने जेपी नड्डा ने खोली सिद्धारमैया - शिवकुमार की पोल

हर वार्ड में अटल आहार केंद्र

भाजपा ने उगादी, गणेश चतुर्थी और दिवाली के दौरान बीपीएल कार्ड धारकों के लिए मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने का आश्वासन दिया है। भाजपा ने पोषण योजना के तहत बीपीएल परिवारों को आधा लीटर नंदिनी दूध मुफ्त देने का वादा किया है। इसने 'अटल आहार केंद्र' के नाम पर नगर निगम की सीमा में कैंटीन का भी प्रस्ताव दिया है।

पांच किलो सिरीधान्य भी बांटा जाएगा

घोषणापत्र में सरकारी स्कूलों के मानकीकरण की बात भी कही गई है। भाजपा ने शहरी इलाकों में पांच लाख और ग्रामीण इलाकों में दस लाख घर बनाने का प्रस्ताव रखा है। राशन की दुकानों पर पांच किलो चावल के साथ पांच किलो सिरीधान्य भी बांटा जाएगा।

यह भी पढ़ें - Video : खानापुर में प्रियंका गांधी बोली - महंगाई, बेरोजगारी, विकास कांग्रेस के मुद्दे, BJP कर रही ध्यान भटकाने की कोशिश

सभी 224 निर्वाचन क्षेत्रों की जनता से ली गई राय

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने हुबली में संवाददाताओं से कहा, घोषणापत्र के लिए सभी 224 निर्वाचन क्षेत्रों से लोगों की राय ली गई है। उन्होंने कहा, घोषणापत्र तैयार करने के लिए विशेषज्ञों की राय भी ली गई है। यह एक जन-समर्थक घोषणापत्र है। यह प्रजा प्राण जैसा होने वाला है। हम यथार्थवादी रूप से जो संभव है, उसे करने पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें - कर्नाटक चुनाव : मांड्या और विजयपुरा में कल विपक्षी दलों पर गरजेंगे योगी आदित्यनाथ, जनता से मांगेंगे वोट