scriptKarnataka cm siddaramaiah appointed sunil kanugolu as chief advisor man behind congress success | कर्नाटक : कांग्रेस की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले सुनील कानुगोलू होंगे CM सिद्दारमैया के मुख्य सलाहकार | Patrika News

कर्नाटक : कांग्रेस की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले सुनील कानुगोलू होंगे CM सिद्दारमैया के मुख्य सलाहकार

locationनई दिल्लीPublished: Jun 01, 2023 12:31:55 pm

Submitted by:

Paritosh Shahi

Sunil Kanugolu Chief Advisor of Karnataka CM : कर्नाटक में कांग्रेस ने प्रचंड जीत हासिल की थी। इस जीत का काफी हद तक श्रेय सुनील कानुगोलू के खाते में जाता है। जिन्होनें दिन-रात कर्नाटक में कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए रणनीतियां बनाई। जीत के लगभग 20 दिन बाद सुनील को मेहनत का इनाम मिला है। सुनील कानुगोलू को कैबिनेट मंत्री के दर्जे के साथ CM सिद्दरमैया के मुख्य सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है।

sunil_sidda.jpg

Sunil Kanugolu Chief Advisor of Karnataka CM : कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को शानदार जीत मिली। अगले लोकसभा चुनाव से पहले देश की सबसे पुरानी पार्टी को इस जीत की आवश्यकता थी। कांग्रेस की इस सफलता के पीछे काम करने वाले चुनावी रणनीतिकार सुनील कानुगोलू को अब उनके मेहनत का इनाम मिला है। उन्हें कैबिनेट मंत्री के दर्जे के साथ सीएम सिद्दरमैया के मुख्य सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी है। अब से सीएम जो भी निर्णय लेंगे, उसमें इनकी भूमिका भी अहम होगी। ये पद मिलने के साथ ही उनका कद और बढ़ गया है। बता दें कि, सुनील कानुगोलू कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस के लिए चुनावी रणनीति बनाने से पहले भाजपा के लिए भी काम कर चुके हैं।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.