
election Commission
karnataka assembly elections 2023 /strong> : कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर इनदिनों राजनीतिक पार्टियों पूरे जोर शोर के साथ प्रचार प्रसार करने में लगी हुई है। बीते कुछ दिनों से रोड शो और रैलियां के दौरान नेता एक दूसरे की पार्टी पर गंभीर आरोप लगा रहे है। चुनाव आयोग ने कर्नाटक विधानसभा में हो रही बयानबाजी को लेकर सभी पार्टियों को सख्त निर्देश जारी किया है। आयोग ने चुनाव प्रचार के दौरान भाषा के स्तर में गिरावट को गंभीरता से लेते हुए सभी राष्ट्रीय, राज्य दलों और उम्मीदवारों को प्रचार के दौरान अपने बयानों में सावधानी और संयम बरतने को कहा है। साथ ही नियमों का उल्लंघन होने पर अधिकारियों को कार्रवाई करने के लिए कहा है।
सभी राजनीतिक पार्टियों को संयम बरतने सलाह
कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं ने अपनी-अपनी मांगों को लेकर चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की है। चुनाव ने कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान भाषा के गिरते स्तर को गंभीरता से लिया है। आयोग ने सभी राजनीतिक दलों को परामर्श जारी किया है और पार्टियों को संयम बरतने सलाह दी है।
ताकि चुनावी माहौल खराब ना हो
निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों और उनके स्टार प्रचारकों को परामर्श जारी कर कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान संयम बरतने तथा चुनावी माहौल खराब नहीं करने को कहा है। चुनाव प्रचार में संवाद के गिरते स्तर को गंभीरता से लेते हुए आयोग ने विशेष रूप से स्टार प्रचारक की वैधानिक स्थिति रखने वाले व्यक्तियों द्वारा प्रचार के दौरान अनुचित शब्दावली और भाषा के इस्तेमाल किए जाने के दृष्टांतों का उल्लेख किया।
यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने भगवान राम को बंद किया, अब हनुमान की पूजा करने वालों को भी बंद करना चाहती है: पीएम मोदी
स्टार कैंपेनर और राजनीतिक दल नियमों का करें पालन
आयोग ने कर्नाटक चुनाव के दौरान प्रचार कर रहे तमाम स्टार कैंपेनर, राष्ट्र और राज्य स्तर की राजनीतिक दलों से कहा कि वह चुनाव प्रचार के दौरान भाषा के गिरते स्तर पर ध्यान दें। चुनाव आयोग ने कहा है कि तमाम स्टार कैंपेनर और राजनीतिक दल मॉडल कोड आफ कंडक्ट और नियमों का पालन करें।
कांग्रेस ने बीजेपी नेताओं के खिलाफ दी शिकायत
आपको बता दें कि कांग्रेस ने चुनाव आयोग से बीजेपी नेताओं के खिलाफ शिकायत की है। आयोग से मुलाकात करने वाले कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल में अजय माकन, सलमान खुर्शीद, पवन खेड़ा और विवेक तनखा व अन्य नेता शामिल रहे। कांग्रेस ने अमित शाह, जेपी नड्डा और योगी आदित्यनाथ की ओर से कर्नाटक चुनाव अभियान में दिए गए बयानों के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की और इन पर कार्रवाई करने की मांग की है।
Updated on:
3 May 2023, 7:53 AM IST
Published on:
2 May 2023, 9:51 PM IST
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.