14 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक में स्टिंग ऑपरेशन पर बढ़ा सियासी तकरार, कोर्ट पहुंचा मामला, CBI जांच की मांग

DK Shivakumar sting operation: कर्नाटक में कथित स्टिंग ऑपरेशन पर सियासी घमासान। सिद्धरामय्या को कोर्ट से राहत, कुमारस्वामी ने मांगी सीबीआइ जांच, सीएम शिवकुमार बोले- जांच को तैयार।
2 min read
Google source verification
DK Shivakumar

मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार (Photo-IANS)

Siddaramaiah sting operation: कर्नाटक की राजनीति में कथित स्टिंग ऑपरेशन से जुड़ा विवाद चर्चा का विषय बना हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस कार्यकारी समिति के सदस्य सिद्धरामय्या ने सोशल मीडिया पर अपने खिलाफ चल रहे कथित दुष्प्रचार पर रोक लगाने के लिए अदालत का रुख किया। इस पर सिटी एवं सिविल कोर्ट ने उन्हें को राहत देते हुए उनकी इंजंक्शन (निषेधाज्ञा) की मांग को मंजूर कर लिया। अदालत ने पूर्व सीएम के खिलाफ किसी भी विवादित कंटेंट के प्रचार-प्रसार पर रोक लगा दी।

सिद्धरामय्या पुलिस आयुक्त सीमांत कुमार सिंह से भी मिले और केस दर्ज कराया है। वहीं केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने मामले की जांच सीबीआइ से कराने की मांग की है। उनका दावा है कि पूरा मामला राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने की बड़ी कोशिश का हिस्सा हो सकता है। सिद्धरामय्या भी इसी कथित स्टिंग ऑपरेशन का शिकार हुए और उन्हें पद से इस्तीफा देना पड़ा। कुमारस्वामी ने मुख्यमंत्री डीकेएस पर निशाना साधते हुए उन्हें इस कथित स्टिंग ऑपरेशन से जुड़े घटनाक्रम के लिए जवाबदेह ठहराने की बात कही है।

मामले पर सीएम शिवकुमार ने कहा- जांच के लिए पूरी तरह से तैयार

इस बीच मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि वह किसी भी जांच के लिए दस्तावेज देने को तैयार हैं। एचडी कुमारस्वामी के सीबीआइ जांच की मांग पर उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है, कि वह जांच की मांग कर रहे हैं। हम जवाब देंगे। सभी दस्तावेज इकट्ठा करके सौंप देंगे।

सिद्धरामय्या के करीबी विधायक का दावा: सिद्धरामय्या के कांग्रेस विधायक केएन राजण्णा ने कहा कि पूर्व मंत्री और भाजपा नेता रमेश जारकीहोली से जुड़े विवादित सीडी मामले के पीछे जो लोग थे, वही सिद्धरामय्या को निशाना बनाने वाले वीडियो के लिए भी जिम्मेदार हैं।राजण्णा ने यह भी कहा कि जब वह सिद्धरामय्या के पिछले मंत्रिमंडल में मंत्री थे, तब उनका भी स्टिंग ऑपरेशन करने की कोशिश की गई थी। राजण्णा ने कहा कि मुख्यमंत्री के अधीन सभी जांच एजेंसियां हैं। उन्हें लोगों के बीच की भ्रम की स्थिति को दूर करना चाहिए। इस पूरे मामले से राज्य की प्रतिष्ठा को गहरी चोट पहुंची है। उन्होंने कहा कि वह खुद एक असहाय व्यक्ति की तरह कैसे बात कर सकते है।

भाजपा के दावे पर डीकेएस का पलटवार

कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने दावा किया है कि चुनाव होते ही कैबिनेट मंत्रियों समेत कांग्रेस के 25 विधायक भाजपा में शामिल हो जाएंगे। ऐसा माहौल पहले ही बन चुका है। इस पर मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने पलटवार करते हुए कहा कि उन नेताओं को तुरंत अपनी पार्टी में शामिल कर लेना चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग