1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मुझे मारने गुंडे भेजे’, केरल के राज्यपाल का मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप

केरल के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान ने सीएम पिनाराई विजयन पर शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 12 Dec 2023, 11:09 AM IST

pinarayi_vijayan_arif_mohammed_khan0.jpg

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। गवर्नर खान ने सीएम विजयन पर शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचने की साजिश का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री की आलोचना करते हुए आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की छात्र शाखा स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर उनके वाहन को टक्कर मारी है। इस घटना ने केरल में राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। विपक्ष ने भी सीएम पिनाई विजयन पर जमकर हमला बोला है।


सीएम ने रची मुझे चोट पहुंचाने की साजिश

गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान ने सीएम पिनाराई विजयन पर गंभीर लगाया है। राज्यपाल ने कहा कि जब वह दिल्ली जाने के लिए तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट जा रहे थे, तब उनके वाहन को माकपा की छात्र शाखा एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर टक्कर मारी। इस घटना के तुरंत बाद राज्यपाल अपनी कार से बाहर निकले और मीडिया से बातचीत में सीएम पर उन्हें मारने के लिए गुंडे भेजने के आरोप लगाए।

यह भी पढ़ें- सीजन की सबसे ठंडी सुबह, कश्मीर से दिल्ली तक सर्दी का 'कोल्ड अटैक', जानिए अपने राज्य का हाल

वाहन पर दोनों तरफ से किया हमला

राज्यपाल ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री किसी बात पर उनसे असहमत हैं, तो इसका मतलब यह नहीं है कि मार्क्सवादी दिग्गज नेता को उन्हें शारीरिक रूप से चोट पहुंचाने के लिए साजिश रचनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने न केवल उनके सामने काले झंडे लहराए, बल्कि उनके वाहन पर दोनों तरफ से हमला किया। जब आरिफ मोहम्मद अपनी कार से बाहर निकले तो वे सभी लोग एक गाड़ी में बैठकर भाग गए। राज्यपाल ने आगे कहा कि जब सीएम ने ही निर्देश दिए है तो पुलिस क्या कर सकती।

यह भी पढ़ें- अनुच्छेद 370 पर पीएम मोदी ने लिखा लेख, 'कश्मीर की प्रगति में था बहुत बड़ा कलंक'