भाजपा में शामिल होने पर पूर्व कांग्रेस नेता श्रुति चौधरी ने कहा, ये बहुत गर्व की बात है कि मनोहर लाल खट्टर और पीएम मोदी नरेंद्र मोदी ने चौधरी बंसी लाल के साथ काम किया है। हम भाजपा से जुड़ रहे हैं ताकि हम देश और प्रदेश को मजबूती दे सकें। मैं मनोहर लाल खट्टर, नायब सिंह सैनी, तरुण चुग का इस मौके के लिए धन्यवाद करती हूं।