Noel Tata's Family Details: नोएल नवल और सिमोन टाटा (Simone Tata) के बेटे हैं। नोएल टाटा का विवाह दिवंगत पालोनजी (Pallonji Mistry) मिस्त्री की बेटी आलू मिस्त्री (Aloo Mistry) से हुआ है, जो कभी टाटा संस (Tata Sons) के सबसे बड़े व्यक्तिगत शेयरधारक थे। इस विवाह के जरिए नोएल टाटा एक और बड़े व्यापारिक परिवार मिस्त्री के साथ जुड़ गए। नोएल और आलू के तीन बच्चे हैं- माया (Maya Tata), नेविल (Neville Tata) और लिआ (Leah Tata) जो धीरे-धीरे टाटा समूह के कामकाज में हाथ बंटाना सीख रहे हैं और परिवार की विरासत को आगे बढ़ाने में योगदान दे रहे हैं।