28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी हिंसा पर प्रदीप भंडारी का राहुल-केजरीवाल पर हमला, बोले- हर दो मिनट में वीडियो बनाने वाले अब मौन क्यों?

LPU Violence : पंजाब के लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा और विरोध प्रदर्शन के बीच भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

kamlesh sharma

•

Sep 28, 2026

Pradeep Bhandari

Pradeep Bhandari (Photo-IANS)

Lovely Professional University Violence : नई दिल्ली। पंजाब के लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा और विरोध प्रदर्शन के बीच भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल किया कि सोशल मीडिया पर हर दो मिनट में वीडियो बनाने वाले नेता इस घटना पर मौन क्यों हैं। भंडारी ने आरोप लगाया कि पूरी साजिश के तहत यहां छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज कराया गया।

युवाओं से जुड़े मुद्दे पर बात करने आया हूं

नई दिल्ली में प्रेस वार्ता के दौरान प्रदीप भंडारी ने कहा कि मैं सभी के बीच एक ऐसे मुद्दे पर बात करने आया हूं, जो सीधे तौर पर हमारे देश के युवाओं से जुड़ा है। यह विपक्ष द्वारा पूरे देश में रची जा रही एक बड़ी साजिश को दिखाता है। हम सभी ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की घटना देखी है, जहां पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के तहत पुलिस ने छात्राओं पर लाठीचार्ज किया। छात्राओं के कॉलर पकड़े गए।

केजरीवाल-भगवंत मान पर लगाए गंभीर आरोप

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के निर्देशों पर पंजाब पुलिस ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में युवाओं पर लाठीचार्ज किया। इस घटनाक्रम पर ध्यान देने से पता चलता है कि बाहर से आम आदमी पार्टी के गुंडों ने विश्वविद्यालय में घुसने का प्रयास किया। पार्टी ने अपने लोगों को भेजकर छात्रों के प्रदर्शन को हाईजैक करने का प्रयास किया।

उपद्रवियों पर कार्रवाई की बजाय छात्रों पर लाठीचार्ज

भाजपा नेता ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी की सरकार की पुलिस ने उपद्रव करने वालों पर कार्रवाई करने के बजाय छात्राओं पर लाठीचार्ज किया। इससे यह साफ हो जाता है कि जैसा कि हम कहते आ रहे हैं कांग्रेस पार्टी और देशभर का विपक्ष अशांति का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है। पंजाब में जो हुआ, वह आम आदमी पार्टी के निर्देशों पर काम करने वाली एक छोटी-सी ‘टूलकिट’ का हिस्सा था, जिसमें युवाओं और महिला छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया।

उन्होंने कहा कि जो कुछ भी हुआ, वह स्वाभाविक नहीं था। यह एक सोची-समझी ‘टूलकिट’ रणनीति का हिस्सा था, जिसके तहत आम आदमी पार्टी ने कॉलेज में पढ़ने वाले युवाओं और महिलाओं पर लाठीचार्ज करने के लिए पुलिस बल का इस्तेमाल किया।

तेलंगाना और कर्नाटक की घटनाओं का भी किया जिक्र

भंडारी ने कांग्रेस शासित राज्यों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि तेलंगाना में जहां कांग्रेस पार्टी की सरकार थी, वहां युवाओं पर लाठीचार्ज किया गया। कर्नाटक में भी हमने देखा कि जो लोग न्याय की मांग कर रहे थे, उन पर लाठीचार्ज किया गया। उन्होंने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की घटना को लेकर अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यूनिवर्सिटी में जो हुआ है, वह अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की एक साजिश है और उन्होंने राहुल गांधी से प्रेरणा ली है। केजरीवाल पर सवाल उठाते हुए भंडारी ने कहा कि क्या छात्रों पर लाठीचार्ज करना केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की छात्रों के प्रति नफरत नहीं दिखाता? बाहर से आम आदमी पार्टी के लोग भेजे गए, क्या यह किसी षड्यंत्र का हिस्सा नहीं है?