
Mallikarjun Kharge: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने बीजेपी (BJP) और पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi)पर हमला बोला है। उन्होंने बीजेपी को आतंकवादी पार्टी भी बताया है। बता दें कि यह कांग्रेस अध्यक्ष ने यह टिप्पणी हरियाणा विधानसभा चुनावों (Haryana Assembly Election) के नतीजों के संदर्भ में की गई है। जिसमें कांग्रेस की हार हुई है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी की विचारधारा आतंकवाद जैसी है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कई बार कांग्रेस को अर्बन नक्सल कहा है, जिस पर मल्लिकार्जुन खरगे ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि प्रगतिशील लोगों को अर्बन नक्सल कहा जा रहा है...यह उनकी आदत है। उनकी पार्टी खुद एक आतंकवादी पार्टी है। वे लिंचिंग करते हैं, लोगों को मारते हैं, अनुसूचित जाति के लोगों के मुंह में पेशाब करते हैं, आदिवासी लोगों का बलात्कार करते हैं...वे उन लोगों का समर्थन भी करते हैं जो ये सब करते हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि फिर वे दूसरों पर आरोप लगाते हैं, (प्रधानमंत्री) मोदी को ऐसा कहने का कोई अधिकार नहीं है। जहां भी उनकी सरकार है, वहां अनुसूचित जाति के लोगों, खासकर आदिवासियों पर अत्याचार होते हैं। फिर वो अत्याचार की बात करते रहते हैं...आपकी सरकार है, आप ही इसे नियंत्रित कर सकते हैं।
Published on:
12 Oct 2024 05:24 pm

