14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Manmohan Singh Funeral Live Update: राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह 

Manmohan Singh Funeral Live Update: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का आज दिल्ली के निगम बोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 28 Dec 2024, 2:41 PM IST

Manmohan Singh Funeral Live Update: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का नई दिल्ली के निगम बोध घाट पर नेताओं और परिवार की ओर से अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

28 Dec 2024, 1:04 PM IST

Manmohan Singh Funeral Live Update: राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह 

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को दिल्ली के निगम बोध घाट पर नेताओं और परिवार द्वारा अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

28 Dec 2024, 12:50 PM IST

Manmohan Singh Funeral Live Update: परिवार के सदस्यों ने दी मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि

दिल्ली के निगम बोध घाट पर नेताओं और परिवार के सदस्यों द्वारा अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री मोदी, लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और अन्य लोग निगम बोध घाट पर मौजूद हैं। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया।

28 Dec 2024, 12:27 PM IST

Manmohan Singh Funeral Live Update: मनमोहन सिंह को दी गई अंतिम सलामी, थोड़ी देर में अंतिम संस्कार

दिल्ली के निगम बोध घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह को अंतिम सलामी दी गई। निगम बोध घाट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस नेता और अन्य लोग मौजूद। इससे पहले तीनों सेनाओं ने पूर्वी पीएम को सलामी दी।

28 Dec 2024, 12:19 PM IST

Manmohan Singh Funeral Live Update: राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए निगम बोध घाट पर रखा गया। यहां पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान तीनों सेनाओं ने पूर्वी पीएम को सलामी दी।

28 Dec 2024, 12:02 PM IST

Manmohan Singh Funeral Live Update: मनमोहन सिंह की अंत्येष्टि में शामिल होने पहुंचे PM मोदी

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए निगम बोध घाट पर रखा गया। मनमोहन सिंह की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए पीएम मोदी निगम बोध घाट पहुंच गए हैं। उनके साथ गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी हैं। थोड़ी देर में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

28 Dec 2024, 11:55 AM IST

Manmohan Singh Funeral Live Update: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दी गई सलामी

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए निगम बोध घाट पर रखा गया। मनमोहन सिंह को सलामी दी जा रही है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया।

28 Dec 2024, 11:44 AM IST

Manmohan Singh Funeral Live Update: अंतिम संस्कार के लिए निगम बोध घाट लाया गया मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए निगम बोध घाट लाया गया। यहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।

28 Dec 2024, 10:49 AM IST

Manmohan Singh Funeral Live Update: मनमोहन सिंह की अंत्येष्टि में शामिल होंगे पीएम मोदी

दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर निगम बोध घाट पहुंचने वाला है। निगम बोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम सस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।

28 Dec 2024, 10:41 AM IST

Manmohan Singh Funeral Live Update: स्मारक पर हो रही है राजनीति, नवजोत सिंह ने उठाए सवाल

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जगह आवंटित करने के मुद्दे पर कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि जब कोई व्यक्ति मर जाता है, तो उसके साथ सारी दुश्मनी खत्म हो जाती है। लेकिन यहां राजनीति हो रही है। मैं एक छोटा सा सवाल पूछता हूं कि अगर अटल जी का अंतिम संस्कार हो और कोई कहे कि स्मारक राजघाट पर नहीं बनेगा, कहीं और बनेगा, तो आपको कैसा लगेगा? यह मुद्दा किसी पार्टी का नहीं बल्कि देश के इतिहास का है।

28 Dec 2024, 10:28 AM IST

Manmohan Singh Funeral Live Update: अंतिम यात्रा पर मनमोहन सिंह, निगम बोध घाट ले जाया जा रहा पार्थिव शरीर

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए निगम बोध घाट ले जाया जा रहा है। निगम बोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया था।

28 Dec 2024, 10:15 AM IST

Manmohan Singh Funeral Live Update: अंतिम यात्रा पर मनमोहन सिंह, कांग्रेस मुख्यालय से निकला पार्थिव शरीर

 

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर AICC मुख्यालय से बाहर ले जाया जा रहा है। अब अंतिम संस्कार के लिए निगम बोध घाट लाया जा रहा है। यहां राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री भी मौजूद रहेंगे।

28 Dec 2024, 10:10 AM IST

Manmohan Singh Funeral Live Update: राहुल, सोनिया, खड़गे ने दी मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय लाया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी। पार्टी कार्यकर्ता और आम लोग मनमोहन सिंह के अंतिम दर्शन कर रहे हैं।

28 Dec 2024, 9:55 AM IST

Manmohan Singh Funeral Live Update: वेणुगोपाल, शिवकुमार, अशोक गहलोत ने दी मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर को कांग्रेस मुख्यालय में रखा गया है। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल, कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार, राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत और हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एआईसीसी मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी।

28 Dec 2024, 9:50 AM IST

Manmohan Singh Funeral Live Update: मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर और बेटी दमन सिंह ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय लाया गया है। मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर और उनकी बेटी दमन सिंह ने एआईसीसी मुख्यालय में डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के साथ मनमोहन सिंह का परिवार भी यहां मौजूद है। पार्टी कार्यकर्ता और आम लोग मनमोहन सिंह के अंतिम दर्शन कर रहे हैं।

28 Dec 2024, 9:35 AM IST

Manmohan Singh Funeral Live Update: अंतिम दर्शन के लिए मौजूद खरगे, सोनिया और राहुल गांधी

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर उनके आवास से कांग्रेस मुख्यालय लाया गया है। इससे पहले कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। पार्टी कार्यकर्ताओं के अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को AICC मुख्यालय में रखा गया है।

28 Dec 2024, 8:15 AM IST

Manmohan Singh Funeral Live Update: कांग्रेस मुख्यालय लाया गया मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर उनके आवास से AICC (कांग्रेस) मुख्यालय लाया गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं के अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को यहां रखा गया है। इससे पहले पार्टी अध्यक्ष सहित कांग्रेस के कई बड़े नेता मुख्यालय पहुंचे।

28 Dec 2024, 9:02 AM IST

Manmohan Singh Funeral Live Update: केंद्र सरकार के निगमबोध घाट फैसले का कांग्रेस-अकाली दल ने किया विरोध

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर होगा। केंद्र सरकार ने शुक्रवार बात की घोषणा की है। अंतिम संस्कार के लिए घाट को लेकर कांग्रेस ने नाराजगी जाहिर की है। कांग्रेस ने उनके अंतिम संस्कार और स्मारक के लिए उचित स्थान की मांग की है। कांग्रेस के अलावा अन्य दल भी सरकार के इस फैसले का विरोध कर रहे हैं। शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने भी 'जहां अंत्येष्टि वहीं स्मारक' की मांग की है।

28 Dec 2024, 8:35 AM IST

Manmohan Singh Funeral Live Update: थोड़ी देर में कांग्रेस मुख्यालय पर लाया जाएगा पार्थिव शरीर

अंतिम संस्कार से पहले कांग्रेस मुख्यालय में उनके पार्थिव शरीर को एक घंटे के लिए रखा जाएगा, ताकि देश और पार्टी के नेता एवं जनता उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें। कांग्रेस मुख्यालय से उनकी अंतिम यात्रा निगमबोध घाट तक निकाली जाएगी। राजकीय सम्मान के साथ सुबह 11:45 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। रक्षा मंत्रालय द्वारा पूरे सैन्य सम्मान की व्यवस्था की गई है।

28 Dec 2024, 8:15 AM IST

Manmohan Singh Funeral Live Update: 11.45 बजे निगमबोध घाट पर होगा अंतिम संस्कार

डॉ. मनमोहन सिंह का आज पूरे राजकीय अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार सुबह 11.45 बजे निगमबोध घाट पर होगा। रक्षा मंत्रालय से अनुरोध किया गया है कि वह पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ राजकीय अंतिम संस्कार की व्यवस्था करे।