दिल्ली एमसीडी चुनाव के 250 वार्डों लिए आज सुबह आठ बजे से वोटिंग शुरू हो गई। सुबह जब दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी अपना वोट डालने बूथ पर पहुंचे तो उनका नाम वोटरलिस्ट से नदारद था। उसके बाद दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी अपना वोट डालने गए तो कई लोगों ने उनसे शिकायत कीकि, उनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है। उधर यही शिकायत आम आदमी पार्टी ने भी भाजपा पर लगाया कि, आप समर्थक जनता के नाम वोटर लिस्ट से गायब करा दिए गए हैं। बस इसके बाद तो भाजपा और आप के बीच सियासत भड़का गई। और आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया। भाजप सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि, भाजपा के करीब 450 समर्थकों के वोट काटे गए हैं तो वहीं डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भी भाजपा पर साजिश का आरोप लगाते हुए कहा कि, कई आप समर्थक मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से गायब हैं।