1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MIB का ट्विटर अकाउंट हैक, एलन मस्क का नाम और फोटो लगाया

सूचना और प्रसारण मंत्रालय के ट्विटर अकाउंट से आज सुबह छेड़छाड़ की गई है। ट्वीट को अकाउंट ने अपना नाम भी बदलकर 'Elon Musk' कर लिया। उसके प्रोफाइल फोटो पर मछली की तस्वीर लगा दी। हालांकि बाद में इसे रिस्टोर कर लिया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 12 Jan 2022, 10:56 AM IST

hacked

hacked

सूचना और प्रसारण मंत्रालय (Ministry of Information and Broadcasting) का ट्विटर अकाउंट बुधवार सुबह हैक हो गया। हैकर्स ने MIB का नाम भी बदलकर 𝐄ߋߊn ᛖʋsƙ कर दिया। उसके प्रोफाइल फोटो पर मछली की तस्वीर लगा दी। इसके साथ-साथ कई सारे ट्वीट भी किए गए। हालांकि कुछ समय बाद अकाउंट बहाल कर दिया गया। साथ ही उन ट्वीट्स को भी हटा दिया गया है।

लगातार किए गए 'ग्रेट जॉब' के ट्वीट
आज सुबह सूचना और प्रसारण मंत्रालय के ट्विटर अकाउंट से छेड़छाड़ किया गया। MIB ट्विटर अकाउंट से कुछ समय पहले लगातार ‘ग्रेट जॉब’ के ट्वीट किए गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, अकाउंट का नाम अपने आप बदल गया है। नया नाम ‘एलन मस्क’ नजर आ रहा था। हालांकि, मंत्रालय ने जानकारी दी है कि खाते को रिस्टोर कर लिया गया है। सारे ट्वीट हटा दिए गए और अकाउंट का नाम भी मंत्रालय के नाम पर हो गया। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह अकाउंट से छेड़छाड़ कैसे और कहां से हुई।

बीते महीने पीएम मोदी का अकाउंट भी हुआ था हैक
माना जा रहा है कि ये हैकर्स वही हो सकते हैं जिन्होंने पिछले दिनों प्रधानमंत्री मोदी का ट्विटर अकाउंट भी हैक किया था। बीते महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निजी ट्विटर अकाउंट हैक हुआ था। इससे बिटकॉइन से जुड़े ट्वीट किए गए थे। बाद में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की तरफ से सफाई दी गई थी। PMO ने बताया था कि नरेंद्र मोदी के ट्विटर हैंडल से कुछ समय छेड़छाड़ की गई थी। ट्विटर के सामने यह मुद्दा उठाया गया और अकाउंट को तुरंत सुरक्षित कर लिया गया।

यह भी पढ़ें: Corona Cases: एक दिन की राहत के बाद 15.8% की उछाल, 24 घंटे में मिले 1.94 लाख से ज्यादा केस

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय