Atishi attack on Pravesh Verma: पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने एक बार फिर दिल्ली की बीजेपी सरकार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक आतिशी ने शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार के मंत्री, अधिकारियों से 10 प्रतिशत कमीशन मांग रहे हैं। जब अधिकारी इसका विरोध कर रहे हैं, तो उन्हें धमकाया जा रहा है और निलंबित किया जा रहा है। आतिशी का कहना है कि राजधानी में रेखा के मंत्री गुंड़ागर्दी पर उतार आए हैं। अभी तो अधिकारियों को धमका रहे हैं, आने वाले समय में उनका अत्याचार जनता पर भी बढ़ने वाला है।