राष्ट्रीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष बी.वी. श्रीनिवास के खिलाफ चुनाव अधिकारियों की ड्यूटी में बाधा डालने के मामले में बेंगलुरू के विधान सौध पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि, श्रीनिवास ने 23 अप्रैल को बेंगलुरु के एक होटल में आयोजित बैठक के दौरान चुनाव अधिकारियों की तलाशी और निरीक्षण में बाधा डाली। श्रीनिवास ने कथिततौर पर अधिकारियों के साथ सहयोग नहीं किया और उनसे बहस करने लगे। वहीं दूसरी तरफ असम पुलिस की एक टीम श्रीनिवास पर लगे उत्पीड़न के आरोपों के सिलसिले में उनकी तलाश में बेंगलुरु पहुंची थी। पुलिस ने कहा कि, श्रीनिवास नहीं मिले, इसलिए उन्होंने उनके आवास के दरवाजे पर नोटिस चिपका दिया है और पेश होने के लिए कहा गया है।