1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नेपाल की जेल से फरार 5 कैदी भारत में घुसने से पहले चढ़ गए SSB के हत्थे, हुआ ये हाल

Nepal Gen Z protests: नेपाल में बिगड़ते हालातों को देखते हुए सेना ने कमान अब अपने हाथ में ले ली है। इसी बीच नेपाल की एक जेल से भागे 5 कैदियों को गिरफ्तार किया है।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Devika Chatraj

Sep 10, 2025

Nepal Protest

नेपाल की जेल से भागे कैदी (IANS)

Nepal Protest: भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल की एक जेल से भागे 5 कैदियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सिद्धार्थनगर क्षेत्र में की गई, जहां ये कैदी अवैध रूप से भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे।

हिंसा का फायदा उठाकर भागे कैदी

जानकारी के अनुसार, नेपाल में चल रहे हिंसक प्रदर्शनों और राजनीतिक अस्थिरता के बीच कई जेलों से कैदियों के भागने की घटनाएं सामने आई हैं। इनमें से कुछ कैदी भारत-नेपाल की खुली सीमा का फायदा उठाकर भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे। सिद्धार्थनगर में तैनात SSB ने अपनी सतर्कता के चलते इन पांच कैदियों को पकड़ लिया और बाद में उन्हें आगे की जांच के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया।

सोशल मीडिया प्रतिबंध पर हिंसा

नेपाल में हाल के दिनों में Gen-Z आंदोलन और सोशल मीडिया प्रतिबंध के विरोध में हिंसक प्रदर्शन तेज हो गए हैं, जिसके कारण कई जेलों में तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं हुईं। काठमांडू, महोतरी, पोखरा और नक्खू जैसी जेलों से सैकड़ों कैदी भाग निकले हैं।

भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा सख्त

भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को देखते हुए उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम जैसे राज्यों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीमावर्ती जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने और गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। लखनऊ में नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए 24x7 कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।

कैदियों पर कठोर निगरानी

SSB और अन्य सुरक्षा एजेंसियां सीमा पर कड़ी निगरानी रख रही हैं ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके और देश की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। पकड़े गए कैदियों से पूछताछ जारी है, और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

#NepalProtestमें अब तक
Story Loader