नए संसद भवन का उद्घाटन का 28 मई का पूरा शेड्यूल क्या रहेगा जानें
- सुबह 7.30 से 8.30 बजे हवन और पूजा। पीएम मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा डिप्टी चेयरमैन सहित कई मंत्री मौजूद रहेंगे।
- 8.30 से 9 बजे के बीच लोकसभा के अंदर सेंगोल को वैधिक रीति-रिवाज से स्थापित किया जाएगा। इसके लिए तमिलनाडु के मठ से 20 स्वामी मौजूद रहेंगे।
- 9 से 9.30 बजे प्रार्थना सभा आयोजित होगी। इसमें शंकराचार्य सहित कई बड़े विद्वान पंडित और साधु संत मौजूद रह सकते हैं।
- दोपहर 12 बजे बाद दूसरा चरण शुरू होगा, इसकी शुरुआत राष्ट्रगान के साथ होगी, इस दौरान दो शॉर्ट फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके बाद डिप्टी चेयरमैन राज्यसभा हरिवंश, उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति का संदेश पढ़ेंगे।
- राज्यसभा में नेता विपक्ष का भी संबोधन होगा। लोकसभा स्पीकर का भी संबोधन होगा।
- राज्यसभा में नेता विपक्ष यानी मल्लिकार्जुन खरगे का भी संबोधन होगा। वैसे तो खरगे नेता विपक्ष पद से इस्तीफा दे चुके हैं पर उनका इस्तीफा अभी मंजूर नहीं हुआ है । हालांकि कांग्रेस ने उद्घाटन कार्यक्रम का बहिष्कार करने का ऐलान किया है. ऐसे में विपक्ष नेता के संबोधन पर संशय बना हुआ है।
- इसके बाद सिक्के और स्टांप रिलीज किए जाएंगे।
- आखिरी में प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन होगा।
- दोपहर 2.30 बजे कार्यक्रम का समापन होगा।