1. आईटीआर दाखिल न करने पर जुर्माना
वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए जुर्माने के साथ आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2023 है। आयकर अधिनियम की धारा 234 एफ के तहत, जो व्यक्ति तय तिथि से पहले रिटर्न दाखिल नहीं करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। देर से आईटीआर फाइल करने वालों पर पांच हजार रुपए का जुर्माना लगेगा। हालांकि, जिन करदाताओं की आय पांच लाख रुपए से कम है, उन्हें केवल 1,000 रुपए का जुर्माना देना होगा।