29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नीतीश सरकार का किसानों को तोहफा, 5 लाख कृषकों को देंगे फ्री बिजली कनेक्शन

नीतीश सरकार ने बिहार के किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने विधानसभा में बताया कि करीब 5 लाख कृषकों को फ्री बिजली कनेक्शन देने जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 23 Feb 2024, 9:35 PM IST

nitish_kumar88.jpg

लोकसभा चुनाव से पहले बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। बिहार सरकार ने किसानों को करीब 5 लाख कृषकों को बिल्कुल फ्री बिजली कनेक्शन देने का ऐलान किया है। शुक्रवार को ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने विधानसभा में विभागीय अनुदान मांग पर हुई चर्चा के बाद सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि उनकी सरकारी किसानों के लिए कई योजनाओं पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि चौथे कृषि रोडमैप के तहत हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचे, इसका ध्यान रखते हुए ऊर्जा विभाग ने इच्छुक किसानों को अगले 3 साल में बिल्कुल फ्री कृषि विद्युत कनेक्शन देने जा रही है।


5 लाख किसानों को बिल्कुल फ्री मिलेगा बिजली कनेक्शन

बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने बताया कि नीतीश सरकार ने 9 नवंबर 2023 को ही 2190 करोड़ 75 लाख रूपए की लागत से मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंध योजना की स्वीकृति दी है। इसमें 4 लाख 80 हजार किसानों को नि:शुल्क कृषि विद्युत कनेक्शन दिया जायगा।

किसान ऐसे करें आवेदन

ऊर्जा मंत्री ने विधानसभा में कहा कि बताया कि नि:शुल्क कृषि विद्युत कनेक्शन के लिए कुषि विभाग व ऊर्जा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से पंचायत और प्रखंड स्तर पर किसानों से आवेदन लेने हेतु शिविर लगाये जा रहे हैं। इससे पूर्व की योजना में 3 लाख 75 हजार किसानों को नि:शुल्क बिजली कनेक्शन दिया था। उन्होंने कहा कि कृषि फीडरों को सौर ऊर्जा से जोडने की भी योजना बनायी गई है, जिससे बिजली की बचत होगी।

किसानों और गरीब उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि सरकार महंगी बिजली खरीद कर उपभोक्ताओं को सस्ती दर पर मुहैया कर रही है। किसानों के लिए अतिरिक्त निधि देते हुए मात्र 70 पैसे प्रति यूनिट की दर से ही बिल दिया जाता है। इसका सीधा लाभ किसानों और गरीब उपभोक्ताओं को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में सौर एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस पर अब तक 3,416 सरकारी भवनों पर लगभग 43 मेगावाट का सोलर पावर प्लांट लगाया जा चुका है।

यह भी पढ़ें- बड़ी साजिश की तैयारी! पालम एयरपोर्ट से फर्जी विंग कमांडर गिरफ्तार, पुलिस-एजेंसियां कर रहीं पूछताछ

यह भी पढ़ें- जिनके अपने होश ठिकाने नहीं, वो मेरी काशी के बच्चों को कह रहे हैं नशेड़ी : पीएम मोदी

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग