दिवाली मनाने घर आना-जाना पड़ रहा महंगा
जयपुर से मुंबई, पुणे, अहदाबाद, सूरत, पटना, गुवाहाटी, बांद्रा टर्मिनस, जम्मू, चंडीगढ़, हैदराबाद, पुरी, चेन्नई समेत लंबी दूरी की ट्रेनों में अभी से दिवाली के लिए रिजर्वेशन में लंबी वेटिंग शुरू हो गई हैं। नाममात्र की ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिल पा रहा है। स्थिति ये है कि स्लीपर ही नहीं थर्ड, सैकण्ड व फर्स्ट एसी में भी लंबी वेटिंग मिल रही है। कुछ ट्रेनों में अभी से नोरूम की स्थिति भी देखी जा रही है। इनके अलावा कई जोनल रेलवे में तकनीकी कार्य के चलतेे रेल यातायात प्रभावित है।