
Nuh Violence
Nuh Violence: हरियाणा के नूंह में सोमवार को हिंदू संगठनों की तरफ से निकाली गई यात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच हिंसा फैल गई। इस दौरान जमकर पथराव, आगजनी हुई। हिंसक झड़प में दो होम गार्ड सहित 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। हिंसक झड़क के दौरा 90 वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। हरियाणा के नूंह में सोमवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) द्वारा निकाले गए जुलूस के दौरान हुई झड़प में दो होम गार्ड समेत 5 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए हैं। हरियाणा सरकार ने केंद्र से रैपिड एक्शन फोर्स की 20 कंपनियां मांगी हैं।
सीएम खट्टर ने कहा- नूंह हिंसा के पीछे बड़ी साजिश, 44 FIR दर्ज, 70 लोग हिरासत में
नूंह घटना पर हरियाणा के सीएम एमएल खट्टर ने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। एक यात्रा का आयोजन किया जा रहा था, जिसके दौरान कुछ लोगों ने यात्रियों और पुलिस पर हमले की साजिश रची। कई जगहों पर हिंसक घटनाएं हुईं इसके पीछे एक बड़ी साजिश नजर आ रही है नूंह जिले और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस तैनात की गई है। नूंह में कर्फ्यू भी लगाया गया है और कुछ जगहों पर धारा 144 भी लगाई गई है। करीब 44 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 70 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी उन्हें। अब तक दो पुलिस अधिकारियों सहित 5 लोगों की जान जा चुकी है। हम उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करेंगे।
हरियाणा ने मांगी RAF की 20 कंपनियां
हरियाणा सरकार ने नूंह जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए केंद्र से एक सप्ताह के लिए रैपिड एक्शन फोर्स की 20 कंपनियां मांगी हैं। हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) टी वी एस एन प्रसाद ने इसके लिए केंद्रीय गृह सचिव को पत्र लिखा है। उन्होंने 31 जुलाई से एक सप्ताह के लिए 'तत्काल' आरएएफ की 20 कंपनियों की मांग की। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नूंह में शाति के लिए लोगों से अपील कर रहे है।
5 लोगों की मौत, 15 से ज्यादा घायल
आपको बता दें कि हरियाणा के नूंह में सोमवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद द्वारा निकाले गए जुलूस के दौरान हुई झड़प में दो होम गार्ड सहित 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं करीब 15 लोग घायल हो गए हैं। इलाके में सांप्रदायिक हिंसा भड़कने के बाद इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गईं हैं।
Updated on:
1 Aug 2023, 3:24 PM IST
Published on:
1 Aug 2023, 10:43 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.