13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ओडिशा में रूसी नागरिकों की रहस्यमयी मौत का सिलसिला जारी, तीसरे रूसी नागरिक का भी मिला शव

ओडिशा में से मंगलवार को एक और चौंकने वाली घटना सामने आई। एक और रूसी नागरिक का शव जगतसिंहपुर जिले के पारादीप बंदरगाह पर एक जहाज के लंगर से बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि, मृतक रूसी नागरिक सर्गेई मिलियाकोव (50 वर्ष) है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 3 Jan 2023, 2:21 PM IST

sergey_milyakov.jpg

ओडिशा में रूसी नागरिकों की रहस्यमयी मौत का सिलसिला जारी है, तीसरे रूसी नागरिक का भी मिला शव

ओडिशा में रूसी नागरिकों की हो रही रहस्यमई मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। रूसी नागरिक बी व्लादिमीर और पॉवेल एंटोव की मौत की गुत्थी अभी सुलझी नहीं है। उड़ीसा पुलिस की जांच जारी है। इसी बीच मंगलवार को एक और चौंकने वाली घटना सामने आई। एक और रूसी नागरिक का शव जगतसिंहपुर जिले के पारादीप बंदरगाह पर एक जहाज के लंगर से बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि, मृतक रूसी नागरिक सर्गेई मिलियाकोव (50 वर्ष) है। यह शिप पर चालक दल के सदस्य के रूप में काम करते थे। बताया जा रहा है कि, सर्गेई मिलियाकोव की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। सिर्फ 15 दिन में उड़ीसा में तीन रूसी नागरिकों की मौत उड़ीसा पुलिस पर सावलिया निशान उठा रही है। रूसी नागरिक बी व्लादिमीर और पॉवेल एंथम दोनों ही पुतिन आलोचक बताए जा रहे थे। जिस वजह से इन दोनों का रूसी राष्ट्रपति पुतिन कनेक्शन ढूंढ़ा जाने लगा।

शिप के चालक दल के मेम्बर थे मृतक सर्गेई मिलयाकोव

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, शिप एमवी अल्दानाह पर मृतक सर्गेई मिलयाकोव चालक दल के सदस्य के रूप में शामिल थे। शिप को एक भारतीय इस्पात निर्माता ने तटीय शिपिंग में लगाया है। पारादीप बंदरगाह से लौह अयस्क की लोडिंग के लिए मंगलवार को खाली जहाज की बर्थिंग निर्धारित की गई थी। जहाज अभी बंदरगाह पर नहीं पहुंचा है।

जरूरत पड़ने पर इंटरपोल की भी मदद लेंगे - ओडिशा डीजीपी

रूसी नागरिकों की मौत की जांच पर डीजीपी ने कहा था कि, हमारी काबिल टीम किसी भी तरह की कोई कोताही नहीं बरत रही है। अगर जरूरत पड़ती है तो हम इंटरपोल की भी मदद लेंगे।

रायगड़ा के होटल में हुई थी दो रूसी नागरिकों की मौत

क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए चार रूसी नागरिक ओडिशा आए और कंधमाल जिले के दारिंगबाड़ी हिल स्टेशन घूमकर आए थे। और साईं इंटरनेशनल होटल में रुके थे। यहां पर महज दो दिन के अंतर पर दो रूसी नागरिक की मौत हो गई। उनकी पहचान लॉ मेकर पावेल एंटोव और व्लादिमीर बिडेनोव के रूप में हुई है। पावेल एंटोव की 24 दिसंबर को कथिततौर पर होटल की तीसरी मंजिल से गिरने के बाद मौत हुई थी जबकि व्लादिमीर बिडेनोव 22 दिसंबर को अपने कमरे में मृत पाए गए थे।

यह भी पढ़े - FB- ओडिशा में रूस के दो नागरिकों की मौत बनी रहस्य, अब एक और रसियन भुवनेश्वर से लापता

यह भी पढ़े - गरुड़ स्पेशल फोर्स अमेरिकी Sig Sauer और रूसी हथियार AK-103 से लैस, देखें वीडियो