scriptOdisha Train Accident Railway Minister told Balasore accident reason Ashwini Vaishnav also replied to Mamta Banerjee | Odisha Train Accident : रेल मंत्री ने बताई बालासोर हादसे की वजह, अश्विनी वैष्णव ने ममता बनर्जी को भी दिया जवाब | Patrika News

Odisha Train Accident : रेल मंत्री ने बताई बालासोर हादसे की वजह, अश्विनी वैष्णव ने ममता बनर्जी को भी दिया जवाब

locationनई दिल्लीPublished: Jun 04, 2023 11:30:00 am

ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण ट्रेन हादसे का रेस्क्यू कार्य लगभग खत्म हो गया है। अब तेजी से मलबा और रेल यातायात को बहाल करने के लिए मजदूर कार्य कर रह हैं। रविवार सुबह रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बालासोर ट्रेन दुर्घटनास्थल पर फिर पहुंचे। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा हादसे के बारे में पता चल गया है। जल्द ही जांच रिपोर्ट आ जाएगी। साथ बंगाल सीएम ममता बनर्जी को भी उनके सवाल का जवाब दिया। रेल मंत्रालय के सूत्र के अनुसार, PM Modi ने रेल दुर्घटना के संबंध में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की और मरम्मत कार्य की प्रगति की जानकारी ली।

ashwini_vaishnav.jpg
रेल मंत्री ने बताई बालासोर हादसे की वजह
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज रविवार सुबह एक बार फिर घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कल प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों पर तेजी से काम चल रहा है। कल रात एक ट्रैक काम लगभग पूरा हो गया। आज एक ट्रैक की पूरी मरम्मत करने की कोशिश रहेगी। सभी डिब्बों को हटा दिया गया है। शवों को निकाल लिया गया है। कार्य तेजी से चल रहा है। कोशिश है की बुधवार की सुबह तक सामान्य रूट चालू हो जाए। इस वक्त हमारा सारा ध्यान रेल ट्रेक बहाली पर है। करीब एक हजार मजदूर काम कर रहे हैं। कुछ रेल की पटरियां ठीक कर रहे हैं तो कुछ मलबे का हटा रहे हैं। उम्मीद की कल 5 जून तक ट्रैक दुरुस्त हो जाएंगे।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.