
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा (Photo- ANI)
Parliament Monsoon Session: ऑपरेशन सिंदूर पर बहस के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को लोकसभा में अपनी रखी। प्रियंका गांधी ने सेना के शौर्य को नमन करते हुए कहा कि 1948 में पाकिस्तान की पहली घुसपैठ से लेकर अब तक देश की अखंडता को बनाए रखने में हमारी सेना का अभूतपूर्व योगदान रहा है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री ने आज नेहरू और इंदिरा गांधी के कार्यों के बारे में बात की। उन्होंने मेरी मां के आंसुओं के बारे में भी बात की। लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि युद्धविराम की घोषणा क्यों की गई।
लोकसभा में प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि यह सरकार हमेशा सवालों से बचने की कोशिश करती है। देश के नागरिकों के प्रति उनकी कोई जवाबदेही नहीं है। सच तो यह है कि उनके दिल में जनता के लिए कोई जगह नहीं है। उनके लिए सब कुछ राजनीति है, प्रचार है।
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि आज इस सदन में बैठे ज्यादातर लोगों के पास सुरक्षा घेरा है। लेकिन उस दिन पहलगाम में 26 लोगों को उनके परिवारों के सामने मार दिया गया। उस दिन बैसरन घाटी में मौजूद सभी लोगों के पास कोई सुरक्षा नहीं थी। चाहे आप कितने भी ऑपरेशन चला लें, आप सच्चाई के पीछे नहीं छिप सकते।
Updated on:
29 Jul 2025 03:41 pm
Published on:
29 Jul 2025 03:41 pm
