
Petrol-Diesel Price today. सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट (Petrol-Diesel Price Today) जारी कर दिए हैं। आज (15 दिसंबर, 2023) को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में कुछ बदलाव किया है। राजस्थान, यूपी, तेलंगाना, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में भी तेल के दाम में गिरावट आई है। वहीं, बिहार, पश्चिम बंगाल, गुजरात, गोवा, हरियाणा और पंजाब में पेट्रोल-डीजल में मामूली तेज दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सुबह WTI क्रूड 71.61 डॉलर प्रति बैरल पर है। वहीं, ब्रेंट क्रू़ड 2 डॉलर से अधिक चढ़कर 76.61 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है।
राजस्थान, यूपी हिमाचल में सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल
राजस्थान में पेट्रोल 55 पैसे और डीजल 51 पैसे सस्ता हुआ है। राजस्थान के अलावा यूपी, तेलंगाना, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में भी तेल के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, बिहार में पेट्रोल के दाम 46 पैसे और डीजल 43 पैसे बढ़े है। पश्चिम बंगाल में पेट्रोल में 44 पैसे और डीजल में 41 पैसे तेजी दर्ज किया है। गुजरात, गोवा, हरियाणा और पंजाब में पेट्रोल-डीजल की कीमत में मामूली बढ़त दर्ज की गई है।
जानिए आपके शहर में कितने बदले पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए और डीजल 90.08 रुपए प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 102.80 रुपए और डीजल 94.40 रुपए प्रति लीटर
– नोएडा में पेट्रोल 96.92 रुपए और डीजल 90.08 रुपए प्रति लीटर
– गाजियाबाद में 96.26 रुपए और डीजल 89.45 रुपए प्रति लीटर
– लखनऊ में पेट्रोल 96.68 रुपए और डीजल 89.87 रुपए प्रति लीटर
– पटना में पेट्रोल 107.59 रुपए और डीजल 94.36 रुपए प्रति लीटर
– पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपए और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर
– महाराष्ट्र में पेट्रोल 106.36 रुपए और डीजल 92.88 रुपए प्रति लीटर
– राजस्थान में पेट्रोल 108.14 रुपए और डीजल 93.41 रुपए प्रति लीटर
– हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल 95.07 रुपए और डीजल 87.35 रुपए प्रति लीटर
– झारखंड में पेट्रोल 99.95 रुपए और डीजल 94.74 रुपए प्रति लीटर
– तेलंगाना में पेट्रोल 111.32 रुपए और डीजल 99.36 रुपए प्रति लीटर
– असम में पेट्रोल 98.36 रुपए और डीजल 90.66 रुपए प्रति लीटर
– छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 103.08 रुपए और डीजल 96.06 रुपए प्रति लीटर
हर रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं रेट
सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल की कीमत हर दिन घटती-बढ़ती रहती हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होता है। सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो जाती हैं। जिसमें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़कर पेट्रोल डीजल का दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम
आप घर बैठे SMS के जरिए ही अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल की कीमत का पता लगा सकते है। इंडियन ऑयल के कस्टमर अपने मोबाइल से RSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजना होगा। इसी प्रकार BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेज सकते हैं। HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर SMS भेज सकते हैं।
Updated on:
18 Dec 2023, 7:50 AM IST
Published on:
15 Dec 2023, 8:13 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.